करवा चौथ पर वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी का संयोग, आज जरूर करें भगवान गणेश की कथा का पाठ, बरसेगी असीम कृपा

Summary :

Karwa Chauth 2025: शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है, जो सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं। इस बार खास बात यह है कि इसी दिन वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी भी पड़ रही है, जो कि भगवान गणेश को समर्पित होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। Karwa Chauth 2025: गणेश जी: विघ्नों को हरने वाले देवता गणेश जी को ‘विघ्नहर्ता’ कहा जाता है, यानी जो हर संकट को टाल देते…

Karwa Chauth 2025: शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है, जो सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं। इस बार खास बात यह है कि इसी दिन वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी भी पड़ रही है, जो कि भगवान गणेश को समर्पित होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

Karwa Chauth 2025: गणेश जी: विघ्नों को हरने वाले देवता

गणेश जी को ‘विघ्नहर्ता’ कहा जाता है, यानी जो हर संकट को टाल देते हैं। किसी भी शुभ काम या पूजा की शुरुआत गणेश जी की पूजा से करने की परंपरा है ताकि कार्य में कोई विघ्न न आए। करवा चौथ के दिन अगर गणेश जी की कथा सुनी या पढ़ी जाए, तो यह और भी शुभ माना जाता है।

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025, PHOTO (social media)

Karwa Chauth Ganesh Ji Ki Kahani in Hindi: करवा चौथ पर गणेश जी की कथा

बहुत समय पहले की बात है, एक गांव में एक गरीब और नेत्रहीन बुढ़िया अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। वह रोज भगवान गणेश की सच्ची श्रद्धा से पूजा करती थी। उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर एक दिन भगवान गणेश ने उसे दर्शन दिए और बोले, “माई, जो चाहे मांग ले।”बुढ़िया बोली, “भगवान, मुझे मांगना नहीं आता, मैं क्या मांगूं?” तब गणेश जी ने कहा कि वह अपने बेटे और बहू से सलाह लेकर निर्णय ले।

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025, PHOTO (social media)

परिवार की अलग-अलग इच्छाएं

बुढ़िया ने बेटे और बहू से पूछा। बेटा बोला, “धन मांग लो”, और बहू ने कहा, ‘पोता मांग लो”।वहीं एक पड़ोसी भी ये बात सुन रहा था, उसने सलाह दी ‘तेरी उम्र थोड़ी बची है, तू आंखें मांग ले ताकि बचे हुए जीवन में ठीक से देख सके।’ बुढ़िया ने सबकी बातें सुनीं, लेकिन वह किसी एक बात से संतुष्ट नहीं हुई। उसने सोचा,”क्यों न ऐसा मांगूं जिससे पूरे परिवार का भला हो?”

अगले दिन जब वह फिर गणेश जी की पूजा कर रही थी, तो भगवान फिर से प्रकट हुए और बोले, “बोल माई, क्या चाहिए?”तब बुढ़िया ने कहा, “भगवान, अगर आप प्रसन्न हैं तो मुझे नौ करोड़ की संपत्ति, स्वस्थ शरीर, अमर सुहाग, आंखों की रोशनी, नाती-पोता, पूरे परिवार को सुख और अंत में मोक्ष दीजिए।”बुढ़िया की बात सुनकर गणेश जी मुस्कुराए और बोले, ‘माई, तूने तो मुझे ठग लिया, लेकिन जो भी मांगा है, वो सब तुझे मिलेगा।” इसके बाद भगवान अंतर्ध्यान हो गए।

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025, PHOTO (social media)

Chauth Ganesh Ji Katha: इस कथा से मिलने वाला संदेश

जो भी व्यक्ति करवा चौथ के दिन इस कथा को श्रद्धा से पढ़ता या सुनता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह कथा न सिर्फ भगवान गणेश की कृपा को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि जब हम केवल अपने लिए नहीं, पूरे परिवार के लिए सोचते हैं, तो भगवान स्वयं सहायता करने आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आपके शहर में कब दिखेगा चांद? यहां जानें सही टाइमिंग

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।