Karwa Chauth 2025: अब भी नहीं लगाई मेहंदी? तो करवा चौथ के लिए ट्राई करें ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन

Summary :

Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवाचौथ का विशेष महत्व है। आज के दिन यानी 10 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरा 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्तता के कारण, कुछ महिलाएं ऐसी होंगी जिन्होंने अभी तक मेहंदी नहीं लगवाई होगी। अगर आप मेहंदी लगाने में लेट हो गई हैं, तो टेंशन…

Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवाचौथ का विशेष महत्व है। आज के दिन यानी 10 अक्टूबर को पूरे देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरा 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं और अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाती हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्तता के कारण, कुछ महिलाएं ऐसी होंगी जिन्होंने अभी तक मेहंदी नहीं लगवाई होगी। अगर आप मेहंदी लगाने में लेट हो गई हैं, तो टेंशन मत लीजिए। हम आपको कुछ आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बताएंगे, जो झपटपट लग जाएंगी। आइए जानते हैं मेहंदी के आसान डिजाइन-

Simple Mehndi Designs For Karwa Chauth: लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

1. सर्कल डिजाइन मेहंदी

Karwa Chauth 2025
सर्कल डिजाइन मेहंदी (Source: Social Media)

करवा चौथ के खास मौके पर आप आपने हाथों में ये सर्किल मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। यह मेहंदी लगने के बाद काफी खूबसूरत लगती है और इसे लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आपके पास समय कम हैं, तो तुरंत ये मेहंदी लगवा लें।

2. मोर डिजाइन मेहंदी

Simple Mehndi Designs For Karwa Chauth
मोर डिजाइन मेहंदी (Source: Social Media)

अगर आप रात को करवा चौथ की मेहंदी नहीं लगा पाए, तो तुरंत ये आसान मोर डिजाइन मेहंदी लगा सकते हैं। इसमें आपको पूरा हाथ भरने की जरूरत नहीं है, हथेली पर छोटे-छोटे मोर और उंगलियों पर फूल और पत्तियों का डिजाइन बनाएं। ये डिजाइन लगने के बाद काफी सुंदर नजर आएगा।

 3. मिनिमल डिजाइन मेहंदी

Simple Mehndi Designs For Karwa Chauth
मिनिमल डिजाइन मेहंदी (Source: Social Media)

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो ये आसान मिनिमल डिजाइन मेहंदी लगवाएं। ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है, आम लोगो से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक मिनिमल मेहंदी डिजाइन पसंद करते हैं। इसमें आप करवा चौथ स्पेशल डिजाइन जैसे- छलनी, चांद, दीया और लोटा बनवा सकते हैं।

4. फूल डिजाइन मेहंदी

Simple Mehndi Designs For Karwa Chauth
फूल डिजाइन मेहंदी (Source: Social Media)

अपने हाथों में आप फूल डिजाइन वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। इसमें आप अपनी हथेली पर बड़ा सा फूल बना सकते हैं, इसके साथ उंगलियों पर भी इस तरह का डिजाइन बना सकते हैं। ये मेहंदी सिंपल और सोबर लगती है, साथ ही हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा देती है।

5. अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Simple Mehndi Designs For Karwa Chauth
अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Source: Social Media)

यह मेहंदी डिजाइन लगभग सभी को पसंद आता है और हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह मेहंदी डिजाइन बहुत अट्रैक्टिव लगता है, इसे फूल-पत्तियां और बेल के पैटर्न में बनाया जाता है। करवाचौथ के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें: क्या सच में करवा चौथ व्रत से बढ़ती है पति की आयु या है सिर्फ एक वहम? जानिए प्रेमानंद महाराज से क्या है सच?

Karwa Chauth 2025 Significance: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में बेहद ख़ास माना जाता है। इस व्रत को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन को बड़े प्रेम, उत्साह और विश्वास के साथ मनाती हैं। इस व्रत को विवाहित महिलाएं निर्जल होकर रखती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए विवाहित महिलाएं माता करवा से प्रार्थना करती हैं।

शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती है। अपने पति के हाथों से पहला निवाला खाकर आपना फ़ास्ट खोलती हैं। ऐसे में अक्सर ये चर्चा होते रहती है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है। वृंदावन के बाबा प्रेमानंद जी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Premanand Maharaj About Karwa Chauth: महाराज जी ने बताया व्रत कैसे रखें?

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला महाराज जी से पूछती है कि क्या महिलाएं करवा चौथ का व्रत किसी उद्येश्य से रखती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए महाराज जी कहते हैं, “यह तो बहुत छोटी-मोटी बातें हैं, गांव-गली की मान्यताएं हैं. कोई भी अनुष्ठान किसी भी मृत्यु को नहीं बचा सकता है। करवा चौथ किसी की मौत को कैसे रोक सकता है? विधाता ने जो लिखा है, वही होगा”. महाराज जी ने आगे बताया कि किसी व्यक्ति की उम्र या मृत्यु का समय पहले से तय होता है, और कोई भी पूजा-पाठ या व्रत उसे बदल नहीं सकता।” आगे पढ़ें …

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।