Lakshmi Panchami 2026 Bhog: आज चैत्र शुक्ल पंचमी है, जिसे श्री पंचमी या लक्ष्मी पंचमी के रूप में मनाया जा रहा है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर स्कंदमाता के साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन व्रत और पूजन करने से साल भर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
माता लक्ष्मी की कृपा से पैसा, मान-सम्मान और खुशी- सब कुछ मिलता है। लक्ष्मी पंचमी के दिन उन्हें कुछ खास चीजों का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और अपनी खास कृपा बरसाती हैं।
Lakshmi Panchami 2026 Bhog: लक्ष्मी पंचमी पर इन चीजों का लगाएं भोग

1. हलवा – Halwa
लक्ष्मी पंचमी के मौके पर माता लक्ष्मी को हलवे का भोग लगाएं। इससे वे प्रसन्न होती हैं और भक्त की मनचाही इच्छाएं पूरी करती हैं।
2. खीर – Kheer
लक्ष्मी जी को खीर बहुत प्रिय है। इसलिए लक्ष्मी पंचमी पर उन्हें खीर का भोग जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
3. नारियल – Nariyal
लक्ष्मी पंचमी के दिन देवी मां को नारियल अर्पित करें। नारियल चढ़ाने से घर में बरकत होती है और पैसों की तंगी यानी गरीबी दूर होती है।
4. पान – Pan
पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को पान जरूर चढ़ाएं। इससे परिवार में खुशियां आती हैं और कमाई के नए रास्ते खुलते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
5. मिठाई – Mithai
लक्ष्मी पंचमी पर माता को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। उन्हें सफेद रंग बहुत प्रिय है। ऐसा करने से आपको जीवन में ऐशो-आराम और तरक्की का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


Download Android App
Download iOS App




