Maa Kalaratri Bhog: नवरात्रि सप्तमी स्पेशल! मां कालरात्रि को लगाएं उनका प्रिय भोग, घर से दूर होगी सारी नेगेटिविटी

Summary :

Maa Kalaratri Bhog: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के शक्तिशाली रूप मां कालरात्रि के लिए है। माना जाता है कि वह अपने भक्तों के डर और परेशानियों को खत्म करती हैं। उनका रूप डरावना जरूर है, लेकिन वह हमेशा शुभ फल देती हैं, इसलिए उन्हें शुभंकारी भी कहते हैं। इस दिन सही तरीके से पूजा और भोग लगाने से बड़े से बड़ा संकट टल सकता है। Maa Kalaratri Bhog: किस भोग से मां प्रसन्न होंगी? शास्त्रों के अनुसार मां कालरात्रि को गुड़ का भोग सबसे ज्यादा पसंद है। सप्तमी के दिन उन्हें गुड़ या गुड़ से बनी चीजें चढ़ाएं।…

Maa Kalaratri Bhog: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के शक्तिशाली रूप मां कालरात्रि के लिए है। माना जाता है कि वह अपने भक्तों के डर और परेशानियों को खत्म करती हैं। उनका रूप डरावना जरूर है, लेकिन वह हमेशा शुभ फल देती हैं, इसलिए उन्हें शुभंकारी भी कहते हैं। इस दिन सही तरीके से पूजा और भोग लगाने से बड़े से बड़ा संकट टल सकता है।

Maa Kalaratri Bhog: किस भोग से मां प्रसन्न होंगी?

Maa Kalaratri Bhog
Maa Kalaratri Bhog (Source: Social Media)

शास्त्रों के अनुसार मां कालरात्रि को गुड़ का भोग सबसे ज्यादा पसंद है। सप्तमी के दिन उन्हें गुड़ या गुड़ से बनी चीजें चढ़ाएं। पूजा के बाद इस गुड़ का कुछ हिस्सा किसी ब्राह्मण को दान करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि गुड़ का भोग लगाने से दुख और गरीबी दूर होती है, दुश्मनों पर जीत मिलती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

Maa Kalratri Swaroop: मां कालरात्रि का स्वरूप कैसा है?

Maa Kalaratri swaroop
Maa Kalaratri swaroop (Source: Social Media)

मां कालरात्रि का रंग काला है, उनके बाल खुले हुए हैं और गले में चमकती हुई माला है। वह गधे की सवारी करती हैं। उनके चार हाथ हैं, जिनमें से एक में तलवार और दूसरे में लोहे का कांटा है, जबकि बाकी दो हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में हैं।

मां कालरात्रि की अराधना का महत्व

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि मां कालरात्रि की पूजा के लिए बहुत खास मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु नियम और श्रद्धा के साथ मां की पूजा करते हैं ताकि उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहे और वे सुरक्षित रहें। मां कालरात्रि को बुराई और अंधेरे को खत्म करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि उनकी भक्ति करने से सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं और रास्ते में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।