Maa Mahagauri Aarti Lyrics: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की ये आरती, बरसेगी माता रानी की असीम कृपा

Maa Mahagauri Aarti Lyrics

Maa Mahagauri Aarti Lyrics: शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप को समर्पित होता है। इस दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरुप मां महागौरी, जो कि भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं उन्हें पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी के दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और माता रानी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा मां महागौरी की पूजा करने से साधक की कुंडली में शुक्र गृह मजबूत होता है और उसके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। कष्टों को हरने वाली मां महागौरी की पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक आप ये आरती नहीं करते। आइए जानते हैं मां महागौरी की आरती।

Maa Mahagauri Aarti Lyrics: अष्टमी के दिन करें ये आरती

Maa Mahagauri Aarti Lyrics

जय महागौरी जगत की माया।

जय उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा।

महागौरी तेरा वहा निवास॥

चन्द्रकली और ममता अम्बे।

जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे॥

भीमा देवी विमला माता।

कौशिक देवी जग विख्यता॥

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥

सती (सत) हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो॥

Mahagauri Mantra: महागौरी पूजा मंत्र

Maa Mahagauri Aarti Lyrics

1. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ महागौर्यै नमः
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

2. श्वेत वृष पर आरूढ़ा श्वेतांबरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
3. या देवी सर्वभूतेषु शान्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
4. वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वरदाभयदात्रीं च महागौरीं नमोऽस्तु ते॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।