Mahashivratri 2026 Upay: फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। माना जाता है इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि को शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यही नहीं साधक के जीवन से कष्ट, रोग, भय भी दूर होते हैं।
महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से महिलाएं सुख-सौभाग्य और अखंड सुहाग की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। इस तिथि पर कई शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए महाशिवरात्रि पर कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
Mahashivratri 2026 Ke Din Kya Kare Kya Na Kare: महा शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय

1. माता पार्वती को श्रृंगार अर्पित करें
- महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर माता पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे – लाल चुनरी, चूड़ियां, कुमकुम, मेहंदी आदि अर्पित करें।
- इसके बाद भगवान शिव से अपने प्रेम विवाह की प्रार्थना करें।
- माना जाता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
2. शिवलिंग का अभिषेक करें
यदि कुंडली में ग्रह दोष के कारण विवाह में देरी हो रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन दूध में थोड़ा केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान निरंतर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते रहें। कहा जाता है कि इससे ग्रह दोष का प्रभाव कम होता है और विवाह के योग बनते हैं।

3. अपराजिता के फूल चढ़ाएं
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अपराजिता के फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अपराजिता का फूल विजय, शक्ति, सकारात्मकता और अजेयता का प्रतीक है। माना जाता है कि इसके अर्पण से विवाह में आ रही पारिवारिक समस्याएं और अन्य बाधाएं दूर होती हैं।
4. शहद और जल से अभिषेक करें
यदि प्रेम विवाह में परिवार की सहमति नहीं मिल रही है, तो शिवलिंग पर शहद अर्पित करें और बाद में जल से स्नान कराएं। शहद मिठास का प्रतीक है, जो रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर करने में सहायक माना जाता है।
5. भगवान शिव और माता पार्वती का मंत्र
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त मंत्र का जाप विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं के निवारण के लिए शुभ माना जाता है।
Shivling Ki Puja Ka Mahaupay: शिवलिंग पूजा के महाउपाय और लाभ

- धन में वृद्धि के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं और लक्ष्मी प्राप्ति के लिए शहद और घी से अभिषेक करें।
- काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
- शिवलिंग पर सोमवार को कच्चा दूध और जल अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ पार्वतीपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- महाशिवरात्रि या सावन के महीने में रुद्राभिषेक करना सबसे उत्तम माना जाता है।
- शिवलिंग पर तुलसी, केतकी का फूल और सिंदूर (रोली) कभी नहीं चढ़ाना चाहिए।
Also Read: महाशिवरात्रि से लेकर विजया एकादशी तक, जानें इस महीने के सभी त्योहारों की लिस्ट और महत्व


Download Android App
Download iOS App




