Pitru Paksha 2025 Daan: पितृ पक्ष में किन चीजों को दान करने से पितर होते हैं खुश, जानें इसका महत्व

Summary :

Pitru Paksha 2025 Daan: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) काफी महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और इस दौरान विभिन्न तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025, रविवार से हो रही है। वहीं पूर्णिमा श्राद्ध भी इसी दिन मनाया जाएगा। इसके अलावा पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध यानी प्रतिपदा श्राद्ध 8 सितंबर को पड़ेगा और महालया श्राद्ध 21 सितंबर को रहेगा। पितृ पक्ष के दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना…

Pitru Paksha 2025 Daan: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) काफी महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और इस दौरान विभिन्न तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025, रविवार से हो रही है। वहीं पूर्णिमा श्राद्ध भी इसी दिन मनाया जाएगा। इसके अलावा पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध यानी प्रतिपदा श्राद्ध 8 सितंबर को पड़ेगा और महालया श्राद्ध 21 सितंबर को रहेगा।

पितृ पक्ष के दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और हवन-पूजन करते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के दिनों में पितरों को जल अर्पित करने जैसे प्रमुख्य अनुष्ठान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। वहीं इस समय कुछ जरूरी नियमों का भी पालन किया जाता है। पितृ पक्ष के दिनों में दान करना काफी पुण्य का काम माना जाता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दिनों में किन चीजों को दान करने से पितरों को शांति मिलती है और इस दौरान दान करने का क्या महत्व है।

Also Read:-Shardiya Navratri 2025: 22 या 23 सितंबर आखिर कब से मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha 2025 Daan: पितृ पक्ष के दिनों में जरूर करें इन चीजों का दान

Pitru Paksha 2025 Daan
Pitru Paksha 2025 Daan

पितृ पक्ष के दिनों में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका दान करना काफी शुभ माना जाता है। इन चीजों को दान करने से पितरों को शांति मिलती है और उनका मार्ग सुगम बनता है।

1. अनाज का करें दान

अनाज हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनाज के सहारे ही हर मनुष्य जीवित रह पाता है। बिना अनाज के एक दिन भी बिता पाना काफी मुश्किल होता है। पितृ पक्ष में अगर आप अनाज का दान करते हैं तो इससे आपके घर में अन्न की कमी नहीं होती है। चावल को चंद्रमा से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए चावल का दान करने से साधक को मानसिक शांति मिलती है और परिवार में सकारात्मत ऊर्जा आती है।

2. काले तिल का करें दान

पितृ पक्ष के दिनों में काले तिल का दान करना काफी शुभ माना जाता है। तिल को कई शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पितरों के तर्पण के लिए तिल का प्रयोग किया जाता है। काला तिल शनि ग्रह से संबंधित होता है इसका दान करने से शनि भगवान की कृपा बरसती है और जीवन में स्थिरता बनी रहती है।

3. कपड़ें का करें दान

पितृ पक्ष के दिनों में कपड़ें का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को प्रसन्नता मिलती है। पितृ पक्ष के दिनों में कपड़े का दान करने से व्यक्ति को सम्मान और आत्मविश्वास भी मिलता है।

4. गुड और चना दान करें

पितृ पक्ष के दिनों में गुड और चने का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. गाय को हरा चारा या भोजन कराएं

पितृ पक्ष के दिनों में गाय को हरा चारा खिलाना काफी शुभ माना जाता है। इन दिनों में गाय की सेवा करने से भी पितरों को शांति मिलती है। गाय को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। गौ सेवा सबसे बड़ा दान भी माना गया है। गौ सेवा से पितरों को असीम शांति मिलती है।

Also Read:- Vishwakarma Puja 2025: 16 या 17 में से किस दिन मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, जानें पूजा विधि और इस दिन का महत्व

Pitru Paksha Daan Mahatav: पितृ पक्ष में दान करने का क्या है महत्व

Pitru Paksha Daan Mahatav
Pitru Paksha Daan Mahatav

पितृ पक्ष में दान करना काफी शुभ माना जाता है। पितृ पक्ष में दान करने से ग्रह दोष के साथ-साथ पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है। हिंदू धर्म में दान करने का काफी बड़ा महत्व है। सनातन धर्म में ब्राह्मण, वृद्धि और असहाय लोगों को दान करना शुभ माना गया है।

पितृ पक्ष में दान करते समय पितरों और भगवान का स्मरण करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आर्शीवाद मिलता है और उनका मार्ग सुगम बनता है। दान करने से पाप नष्ट होते हैं और हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है और मानसिक शांति बनी रहती है।

Also Read:- Pitra Dosh Ke Upay: गरुड़ पुराण में बताए गए ये उपाय करेंगे पितृ दोष को दूर, जानें इसके लगने का कारण

Shweta Rajput