Quick Rangoli Designs for Diwali: दिवाली को बनाए खास, इन 5 रंगोली डिजाइन से चमकेगा घर का कोना-कोना

Summary :

Quick Rangoli Designs for Diwali: दिवाली के समय हर कोई अपने घर का कोना-कोना सजाता है। इस दिन लोग घर को अच्छी तरह सजाते हैं। किसको नहीं पसंद होता है कि उसका घर सुंदर लगे, घर को सजाने के लिए कई तरीके होते हैं। रंगोली से भी अपने घर को काफी सुंदर बना सकते हैं। देखिए इन छोटी-छोटी रंगोली डिजाइन को जिससे आपका घर काफी सुंदर दिखेगा। Quick Rangoli Designs for Diwali: दिवाली रंगोली डिजाइन दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों से भरा होता है। इस दिन हर कोई अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के सामान का इस्तेमाल…

Quick Rangoli Designs for Diwali: दिवाली के समय हर कोई अपने घर का कोना-कोना सजाता है। इस दिन लोग घर को अच्छी तरह सजाते हैं। किसको नहीं पसंद होता है कि उसका घर सुंदर लगे, घर को सजाने के लिए कई तरीके होते हैं। रंगोली से भी अपने घर को काफी सुंदर बना सकते हैं। देखिए इन छोटी-छोटी रंगोली डिजाइन को जिससे आपका घर काफी सुंदर दिखेगा।

Quick Rangoli Designs for Diwali
Quick Rangoli Designs for Diwali (Source: social media)

Quick Rangoli Designs for Diwali: दिवाली रंगोली डिजाइन

दिवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों से भरा होता है। इस दिन हर कोई अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के सामान का इस्तेमाल करता है। घर को सजाने के लिए घर के कोने-कोने में रंगोली बनाते हैं। रंगोली में जिन रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, वो घर की शोभा बढ़ाते हैं।

अगर आप भी अपने घर, ऑफिस या हॉस्टल में दिवाली के लिए सजावट का सोच रहे हैं, लेकिन आपके पास ज्यादा जगह नहीं है या आप कुछ आसान और सिंपल बनाना चाहते हैं, तो छोटे-छोटे रंगोली डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे. इन्हें आप बहुत ही कम समय और कम मेहनत में बना सकते हैं। साथ ही ये देखने में बेहद आकर्षक और रंग-बिरंगे लगते हैं। आइए देखते हैं, कुछ ऐसी रंगोली डिजाइन को जिसे बनाकर आप किसी भी जगह को शानदार बना सकते हैं।

Beautiful Rangoli Designs: कलरफुल रंगोली डिजाइन

1. यह रंगोली डिजाइन ऑरेंज, लाल और पीले फूलों से बनाई गई है, जिसे एक खूबसूरत अकार दिया गया है। इस तरह की रंगोली बनाकर आप अपने घर पर चार चांद ल गा सकते हैं।

Quick Rangoli Designs for Diwali
Quick Rangoli Designs for Diwali (Source: social media)

2. अगर आप पहली बार रंगोली बना रही हैं, तो ये आसान डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इसे आप ताजा फूलों और अलग-अलग रंगों से मिलाकर बना सकते हैं, जो आपके घर को बेहद खूबसूरत बनाएगी।

Quick Rangoli Designs for Diwali
Quick Rangoli Designs for Diwali (Source: social media)

3. अगर आप रंगोली को ज्यादा समय के लिए नहीं बनाना चाहते हैं, तो पाउडर वाले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसे आप पूजा के बाद आसानी से हटा सकते हैं।

Quick Rangoli Designs for Diwali
Quick Rangoli Designs for Diwali (Source: social media)

4. आसान तरीका अपनाकर आप गुलाबी, सफ़ेद और पीले रंग के इस्तेमाल से एक सुंदर रंगोली बना सकते हैं, जिसमें भगवान के चरण और उनकी तस्वीर बनाकर इसे एक सुंदर रूप दे सकते हैं।

Quick Rangoli Designs for Diwali
Quick Rangoli Designs for Diwali (Source: social media)

5. अगर कोई डिजाइन नहीं समझ आ रही है, तो आप मोर पंख जैसी आकृति बना सकते हैं, जो देखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती है।

Quick Rangoli Designs for Diwali
Quick Rangoli Designs for Diwali (Source: social media)

Also Read: Chhath Puja 2025: 26, 27 या 28 कब है छठ पूजा, जानें नहाए- खाए से लेकर सूर्योदय अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।