दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप, संसद से लेकर सांसद आवास में मची अफरातफरी

Summary :

Brahmaputra Apartments Fire: दिल्ली के पॉस इलाके में स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में अचानक हड़कंप मच गया। आज शनिवार को अपार्टमेंट्स में अचानक आग लग गई। इस अपार्टमेंट्स में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। यह अपार्टमेंट्स संसद भवन से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंची और कार्य शुरू किया। किसी भी तरह की नुकसान की कोई खबर नहीं है। #WATCH नई दिल्ली में सांसदों के स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई। 6 गाड़ियाँ मौके पर भेजी गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/DktzviTApn —…

Brahmaputra Apartments Fire: दिल्ली के पॉस इलाके में स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में अचानक हड़कंप मच गया। आज शनिवार को अपार्टमेंट्स में अचानक आग लग गई। इस अपार्टमेंट्स में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। यह अपार्टमेंट्स संसद भवन से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंची और कार्य शुरू किया। किसी भी तरह की नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Brahmaputra Apartment Blaze: क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के डॉ. बीडी मार्ग पर स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में आग लग गई। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां कई राज्यसभा सांसदों के आवास स्थित हैं। आग लगने की सूचना दोपहर 1:20 बजे मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। करीब 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में ऊपरी मंजिलों से धुएं के गुबार आसमान में फैल गए।

Brahmaputra Apartment News: राहत और बचाव कार्य जारी

Brahmaputra Apartment News
Brahmaputra Apartment News (CREDIT-SM)

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल से मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस लोगों से इमारत खाली करने की अपील कर रही है। आस-पास के निवासियों को भी एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। राहत दल इमारत के हर कोने की गहन तलाशी ले रहा है ताकि कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए।

ट्रैफिक जाम और जांच शुरू

आग की वजह से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों को डायवर्ट किया। प्रशासन ने आग लगने की वजह की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Brahmaputra Apartments Fire: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Brahmaputra Apartment News (CREDIT-SM)
Brahmaputra Apartment News (CREDIT-SM)

चूंकि यह इलाका संसद भवन के नजदीक स्थित हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में आता है, इसलिए आग की इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ALSO READ: Gold Rate Today 18 Oct: धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना चांदी, शुभ मुहूर्त पर बनवाएं आभूषण, जानें अपने शहर में आज का भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।