Mohammed Shami और चयनकर्ताओं के बीच “फिटनेस विवाद”, आखिर कौन बोल रहा है सच ?

Summary :

Ajit Agarkar On Mohammed Shami: टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर विवाद नया नहीं है। कभी किसी खिलाड़ी की अनदेखी पर सवाल उठते हैं तो कभी चयन की वजहों पर। इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी को बाहर रखा जाना क्रिकेट फैंस के बीच बहस का मुद्दा बना हुआ है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसकी वजह शमी की फिटनेस बताई थी, लेकिन…

Ajit Agarkar On Mohammed Shami: टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर विवाद नया नहीं है। कभी किसी खिलाड़ी की अनदेखी पर सवाल उठते हैं तो कभी चयन की वजहों पर। इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी को बाहर रखा जाना क्रिकेट फैंस के बीच बहस का मुद्दा बना हुआ है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसकी वजह शमी की फिटनेस बताई थी, लेकिन शमी ने खुद इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

Ajit Agarkar On Mohammed Shami
Ajit Agarkar On Mohammed Shami

शमी का जवाब – “मैं रणजी खेल रहा हूं, तो फिट कैसे नहीं?”

शमी इन दिनों बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं और पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके। मैच के बाद उन्होंने मीडिया से कहा “सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन अगर मैं रणजी ट्रॉफी में चार दिनी मैच खेल सकता हूं, तो 50 ओवर के लिए फिट क्यों नहीं रहूंगा? उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिटनेस का अपडेट देना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का काम है, न कि खिलाड़ी का।

अगर मैं नेट्स में प्रैक्टिस कर रहा हूं और लगातार मैच खेल रहा हूं, तो इसका मतलब साफ है कि मैं फिट हूं। शमी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा क्योंकि वह इंग्लैंड दौरे से भी फिटनेस कारणों से बाहर थे, लेकिन अब लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

Ajit Agarkar On Mohammed Shami
Ajit Agarkar On Mohammed Shami

अगरकर की सफाई – हमने कई बार बात की है

वहीं, एक न्यूज चैनल के इवेंट में अजीत अगरकर ने कहा कि शमी भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं और चयन से पहले उनकी कई बार बात हुई है। उन्होंने कहा अगर शमी फिट होते, तो वो इंग्लैंड दौरे पर होते। अभी डोमेस्टिक सीजन शुरू हुआ है, देखते हैं आने वाले मैचों में उनकी फिटनेस कैसी रहती है। अगरकर ने यह भी कहा कि अगर शमी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें टीम में जगह क्यों न मिलेगी? लेकिन पिछले 6–8 महीनों में वे पूरी तरह फिट नहीं थे। अगर वो फिट रहते हैं तो आने वाले महीनों में हालात बदल सकते हैं।

Also Read: हवाई हमलों में तीन युवा क्रिकेटरों की मौत, Afghanistan Cricket Board ने Pakistan के खिलाफ सीरीज रद्द की

Juhi Singh