Radha Ashtami Bhog Recipes: राधा अष्टमी पर भोग में बनाएं में ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगी राधा रानी

Summary :

Radha Ashtami Bhog Recipes: राधा अष्टमी का त्योहार पूरे देश भर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष राधा अष्टमी (Radha Ashtami) 31 अगस्त को मनाई जा रही हैं। यह पर्व राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। राधा अष्टमी पर लोग राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न प्रकार का भोग अर्पित करते हैं। इस खास मौके पर राधा रानी को किस-किस चीज का भोग लगाएं, वो इस लेख में जानेंगे। यह भोग आप घर पर…

radha ashtami bhog recipes

Radha Ashtami Bhog Recipes: राधा अष्टमी का त्योहार पूरे देश भर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष राधा अष्टमी (Radha Ashtami) 31 अगस्त को मनाई जा रही हैं। यह पर्व राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। राधा अष्टमी पर लोग राधा रानी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न प्रकार का भोग अर्पित करते हैं। इस खास मौके पर राधा रानी को किस-किस चीज का भोग लगाएं, वो इस लेख में जानेंगे। यह भोग आप घर पर ही बनाकर अर्पित कर सकते हैं।

राधा अष्टमी भोग रेसिपीज (Radha Ashtami Bhog Recipes)

1. माखन मिश्री

radha ashtami bhog recipes

सामग्री

  • ताजा मक्खन- 1 कटोरी
  • मिश्री- 2 चम्मच
  • तुलसी के पत्ते

विधि

माखन मिश्री बनाने के लिए सबसे पहले, एक बर्तन में 1 कटोरी तजा सफ़ेद मक्खन लें और उसमें 2 बड़े चम्मच मिश्री डालें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और ऊपर से तुलसी का पत्ता रखकर भोग अर्पित करें।

2. खीर

radha ashtami bhog recipes

सामग्री

  • दूध- 1 लीटर
  • चावल- 1/4 कप
  • शक्कर- 4 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • मेवे- काजू, बादाम, किशमिश
  • केसर- 5-6 धागे

विधि

दूध को अच्छे से उबालें, इसके बाद 1/4 कप बासमती चावल धोकर उसमें डालें। इसको धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चावल अच्छे से पक न जाएं। फिर इसमें शक्कर, इलाइची, भीगा हुआ केसर, और मेवे डालें।

3. मालपुआ

radha ashtami bhog recipes

सामग्री

  • मैदा या आटा- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • सौंफ- 1/2 चम्मच
  • शक्कर- 1 कप
  • तलने के लिए घी

विधि

मैदे से मालपुआ बनता है, अगर आप मैदा नहीं खाते तो आटे से भी बना सकते हैं। मैदा या आटा, दूध और सौंफ मिलकर बैटर तैयार करें। गैस पर एक कढ़ाई में घी गर्म करें और छोटे-छोटे पुए बनाकर तलें। दूसरे बर्तन में शक्कर और पानी डालकर चाशनी बनाएं और उसमें मालपुओं को डुबों दें। थोड़ी देर बाद गरमा-गरम मालपुआ निकलकर राधा रानी को भोग लगाएं।

4. पंचामृत 

radha ashtami bhog recipes

सामग्री

  • दूध- 2 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • चीनी- 1 चम्मच
  • घी- 1/2 छोटी चम्मच

विधि

दूध, दही, शहद, चीनी और घी को एक बर्तन में अच्छे से मिलाकर पंचामृत तैयार करें। इसके बाद इसके ऊपर तुलसी के पत्ते रखकर भोग अर्पित करें।

5. फलाहार थाली

radha ashtami bhog recipes

सामग्री

केले- 2
सेब- 2
अंगूर- 1 कप
अनार- 1
अमरुद- 1

विधि

फलाहार थाली बनाने के लिए सारे फलों को अच्छे से धोकर, एक थाली में काटकर रखें। अब इस थाली को अच्छे से सजाकर राधा रानी को अर्पित करें।

भोग बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  1. राधा रानी के भोग में प्याज-लहसुन का प्रयोग बिल्कुल न करें।
  2. राधा रानी को हमेशा सात्विक और ताजा भोग बनाकर अर्पित करें।
  3. भोग को साफ थाली में सजाकर अर्पित करें।
  4. इस अवसर पर दूध और घी में बने व्यंजन शुभ माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Radha Ashtami Puja Vidhi: राधा अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें सामग्री लिस्ट और मंत्र

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।