सकट चौथ 2026: आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय

Summary :

Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time: आज सकट चौथ का व्रत है। यह व्रत भी चांद की पूजा के साथ पूरा होता है। इसलिए व्रती महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।हिंदू धर्म में सकट चौथ का काफी महत्व होता है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। इसे ‘संकष्टी चतुर्थी’ भी कहा जाता है। यह दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। विशेष रूप से महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य…

Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time: आज सकट चौथ का व्रत है। यह व्रत भी चांद की पूजा के साथ पूरा होता है। इसलिए व्रती महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।हिंदू धर्म में सकट चौथ का काफी महत्व होता है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। इसे ‘संकष्टी चतुर्थी’ भी कहा जाता है।
Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time
Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time (Image: AI Generated)
यह दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। विशेष रूप से महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत संपन्न माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं आज चांद निकलने का समय क्या रहने वाला है।

Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time
Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time (Image: AI Generated)
  • लाभ मुहूर्त: सुबह 11:08 से दोपहर 12:27 तक।
  • अमृत मुहूर्त: दोपहर 12:27 से दोपहर 01:45 तक।

सकट चौथ की मुख्य पूजा शाम को प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ होता है। इसके लिए शाम 4:39 से 6:39 तक का समय सबसे उत्तम है।

Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time: आज कितने बजे निकलेगा चांद?

Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time
Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time (Image: Social Media)
शहर चंद्रोदय का समय
गाजियाबाद 08:53 PM
रांची 08:27 PM
जम्मू 08:59 PM
कोटा 09:04 PM
दिल्ली 08:54 PM
मुंबई 08:23 PM
कोलकाता 08:15 PM
चेन्नई 08:59 PM
देहरादून 08:49 PM
चंडीगढ़ 08:54 PM
जयपुर 09:03 PM
पटना 08:25 PM
गांधीनगर 09:20 PM
अहमदाबाद 09:20 PM
शिमला 08:52 PM
भोपाल 09:00 PM
लखनऊ 08:41 PM
कानपुर 08:44 PM
गोरखपुर 09:00 PM
प्रयागराज 08:39 PM
नोएडा 08:54 PM
गुरुग्राम 08:55 PM
हरिद्वार 08:49 PM
इंदौर 09:07 PM
भुवनेश्वर 08:28 PM
रायपुर 08:45 PM

यह भी पढ़ें- सकट चौथ पर तिजोरी में रख दें यह एक चीज, खिंची चली आएगी धन-दौलत! नोट करें पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।