Sawan me Shivling par Kya Chadhaye Rashi ke Anusar: सावन में अपनी राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, जानिए मेष से मीन तक क्या चढ़ाना होगा शुभ

Summary :

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भक्त गंगाजल, दूध, दही, और बेलपत्र जैसी पवित्र चीजें अर्पित करते हैं। माना जाता है कि सावन में पूरी श्रद्धा से शिवजी की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता आती है। यह भी मान्यता है कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर खास चीजें चढ़ाते हैं, तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

Sawan me Shivling par Kya Chadhaye Rashi ke Anusar: सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। भक्त भोलेनाथ की भक्ति और पूजा-पाठ के लिए इस पावन महीने का इंतजार करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति की सभी अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। यही वजह है कि पूरे सावन भर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। पूजा के दौरान लोग शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही और बेलपत्र जैसी पवित्र चीजें चढ़ाते हैं। धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति सावन में पूरी श्रद्धा से शिवजी की पूजा करता है, तो उसके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर खास चीजें चढ़ाते हैं, तो पूजा का फल अधिक मिलता है।

राशि अनुसार ऐसे करें शिव पूजन (Rashi ke Anusar Sawan me Shiv Puja)

Sawan me Shivling par Kya Chadhaye Rashi ke Anusar
Sawan me Shivling par Kya Chadhaye Rashi ke Anusar (Source: Social Media)

मेष राशि

मेष राशि वाले लोग शिवलिंग पर शहद और चीनी चढ़ानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलते हैं। ध्यान रखें कि चीनी पिसी हुई हो या फिर आप उसकी जगह देसी खांड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को शिवलिंग पर दूध, दही या फिर शुद्ध देसी घी से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के लोगों का मन एकदम शांत रहेगा और उनकी सेहत भी हमेशा अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन राशि

सावन के महीने में मिथुन राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र, कच्चा दूध और लाल रंग के फूल चढ़ाएं, तो यह उनके लिए बहुत शुभ रहेगा। ऐसी मान्यता है कि इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और मन की हर इच्छा पूरी करते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर दूध और सफेद फूल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि इससे भगवान शिव मन को शांत और स्थिर रखते हैं।

सिंह राशि

सावन में सिंह राशि के लोगों को शिवलिंग पर शहद और गुड़ चढ़ाना चाहिए। इसे पूजा में शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे इंसान का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में मान-सम्मान मिलता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को पूरे सावन शिवलिंग पर बेलपत्र और शहद चढ़ाना चाहिए। शिव पूजा में इन दोनों ही चीजों का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि इससे काम में आने वाली सभी रुकावटें और बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को पूरे सावन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा वे शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से शिवजी घर में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करते समय लाल फूलों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल भी जरूर चढ़ाएं। इस उपाय को बहुत ही शुभ और अच्छा फल देने वाला माना जाता है।

धनु राशि

सावन में धनु राशि के लोगों को भगवान शिव को चंदन और पीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और मन शांत रहता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल जरूर चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस राशि के लोगों के लिए यह उपाय बहुत ही फलदायी और फायदेमंद साबित होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शिवलिंग पर मलाई और मिश्री चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए सावन के पूरे महीने शिवलिंग पर इन चीजों को सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ चढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग भगवान शिव को शहद और बेर का फल चढ़ाना चाहिए। पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल करने से शिवजी की कृपा मिलती है और हर काम में शुभ फल मिलते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।