Sawan Somwar Vrat Kaise Rakhe: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि सावन में पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस पूरे महीने में शिव जी की पूजा करने, उन पर जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा।
इस पावन महीने में भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की अराधना करते हैं। ज्यादातर लोग सावन में सिर्फ सोमवार का व्रत रखते हैं, लेकिन कुछ भक्त पूरे 30 दिन तक व्रत करते हैं। माना जाता है कि जो पूरे सावन नियम से भगवान शिव की पूजा करता है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। आइए, जानते हैं कि इस व्रत को रखने के क्या नियम हैं।
सावन व्रत का संकल्प कैसे लें?

- सावन के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- फिर भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दिया जलाएं।
- शिवजी को बेलपत्र, भांग, धतूरा और इत्र चढ़ाएं।
- इसके बाद हाथ में थोड़े से चावल और फूल लेकर पूरे महीने व्रत का संकल्प लें।
सावन व्रत के नियम (Sawan Somwar Vrat ke Niyam)
- हर दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
- रोज शिवलिंग पर पानी, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद चंदन जरूर चढ़ाएं।
- आप दिन भर व्रत रखकर शाम को सूरज ढलने के बाद बिना लहसुन-प्याज का सादा भोजन कर सकते हैं।
- कुछ लोग सिर्फ फल, जूस, दही, पनीर, आलू, चाय, कॉफी या मखाने खाकर व्रत रखते हैं।
- कुछ लोग पूरे दिन कुछ नहीं खाते और सिर्फ शाम को एक बार फलाहार करते हैं।
- व्रत के दौरान गलत विचारों से दूर रहें और जमीन पर सोएं।
- गरीबों को खाना, कपड़े या पैसों की मदद जरूर करें।
सावन व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?
- फलाहारी व्रत में क्या खाएं: केला, सेब, पपीता, आम, अनार जैसे फल खा सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, समा के चावल, मखाने, लौकी, शकरकंद, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, दूध-दही, चाय, कॉफी और सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एक समय भोजन वाला व्रत: अगर आप एक समय खाना खाने वाला व्रत रख रहे हैं, तो शाम को बिना लहसुन-प्याज का सादा और शुद्ध खाना खा सकते हैं।
- क्या न खाएं: सावन के व्रत में तामसिक भोजन का सेवन न करें। प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा से दूर रहें। इसके अलावा अनाज जैसे गेंहू, चावल, दाल आदि का सेवन भी वर्जित माना जाता है।
सोमवार के व्रत में नमक खा सकते हैं? (Sawan Somwar Vrat me Namak kha Sakte Hai)
सावन के सोमवार व्रत में सफेद नमक नहीं खाया जाता। अगर आपको नमक की जरूरत महसूस हो, तो आप इसकी जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोग व्रत के दौरान नमक बिल्कुल भी नहीं खाते। केवल मीठा खाना या बिना नमक के फल और फलाहारी चीजें ही लेते हैं।
सोमवार के व्रत में चाय पी सकते हैं? (Sawan Somwar Vrat me Chai Pi Sakte Hai)
व्रत के दौरान आप दूध वाली या सादी चाय पी सकते हैं। चाय पीने से व्रत नहीं टूटता है और दिनभर शरीर में फुर्ती और ऊर्जा बनी रहे। ज्यादातर लोग सुबह या शाम के समय फलाहार के साथ चाय पीना पसंद करते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




