Sawan me Dhan Prapti ke Upay: सावन में पाना चाहते हैं अपार धन, कर्ज से मुक्ति और करियर में सफलता? आजमाएं ये खास उपाय

Summary :

सावन का महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत पवित्र काल माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साल 2026 में सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। इस पवित्र महीने में कुछ विशेष उपाय करके धन संबंधी समस्याएं, कर्ज और करियर से जुड़ी बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

Sawan me Dhan Prapti ke Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि सावन में पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस पूरे महीने में शिव जी की पूजा करने, उन पर जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने कुछ खास उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं। इसके अलावा, इस पावन महीने में कुछ विषेश उपाय करने से करियर से जुड़ी बाधाएं भी खत्म होती हैं। आइए, जानें ये उपाय कौन से हैं।

1. धन प्राप्ति के लिए उपाय (Sawan me Paisa Aane ke Upay)

Shiv ji Abhishek
Shiv ji Abhishek (AI Generated)

सावन का महीना भगवान शिव को बुहत प्रिय होता है। इस पावन महीने में शिव जी की पूजा करने से बहुत अच्छा फल मिलता है। अगर आप धन-दौलत और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना एक बहुत असरदार उपाय है। घर की पैसों की तंगी को दूर करने के लिए सावन में गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

2. कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय (Sawan me Karz Mukti ke Upay)

Shivling Puja
Shivling Puja (Source: Social Media)
अपने घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर भस्म मिला हुआ गंगाजल चढ़ाएं। इसके बाद “ॐ नमः शिवाय” मंत्र बोलते हुए बेलपत्र, धतूरा, मदार, कमल का फूल, चंदन और शमी के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करें। फिर देसी घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं और आखिर में शिव चालीसा का पाठ करें। माना जाता है कि सावन में ये उपाय लगातार 9 दिनों तक करने से हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3. बिजनेस और व्यापार में सफलता के लिए उपाय (Sawan me Career ke Liye Upay)

Chandi ki Payal
Chandi ki Payal (Source: Social Media)
अगर आपकी नौकरी या बिजनेस में लगातार रुकावटें आ रही हों और बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता हो, तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। सावन के किसी भी सोमवार को पूजा के समय माता पार्वती को चांदी की पायल चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बिजनेस की तरक्की में आ रही सभी दिक्कतें दूर होती हैं और नौकरी में आ रही परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।