जग जाएगी सोई हुई किस्मत, वैशाख पूर्णिमा 2026 पर कर लें ये 5 टोटके, खिंची चली आएंगी माता लक्ष्मी!

Summary :

Vaishakh Purnima Par Kya Kare: हिंदू धर्म में वैशाख महीने की पूर्णिमा को बहुत खास माना जाता है, इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में नहाने और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और मानसिक तनाव कम होता है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। साल 2026 में यह पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन विष्णु-लक्ष्मी की पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ना शुभ होता है। साथ ही कुछ…

Vaishakh Purnima Par Kya Kare: हिंदू धर्म में वैशाख महीने की पूर्णिमा को बहुत खास माना जाता है, इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में नहाने और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और मानसिक तनाव कम होता है। इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। साल 2026 में यह पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन विष्णु-लक्ष्मी की पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ना शुभ होता है। साथ ही कुछ विषेश उपाय करके आप भगवान विष्णु की कृपा पा सकते हैं। आइए जानें Vaishakh Purnima Puja Rituals के बारे में।

Buddha Purnima Upay: बुद्ध पुर्णिमा पर करें ये 5 विषेश उपाय

1. पक्षियों को दाना डालें

बुद्ध पूर्णिमा की सुबह छत या किसी खुली जगह पर पक्षियों को अनाज और पानी देना बहुत पुण्य का काम है। इस छोटे से उपाय से जीवन में खुशहाली आती है और पैसों की कमी दूर होने लगती है।

2. घर में तुलसी का पौधा लगाएं

Vaishakh Purnima Par Kya Kare
Vaishakh Purnima Par Kya Kare

तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु को बहुत प्रिय माना जाता है। पूर्णिमा के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। तुलसी के पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।

3. सूर्य और चंद्रमा को जल चढ़ाएं

बुद्ध पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा की शक्ति बहुत बढ़ जाती है। पानी में थोड़ा चंदन मिलाकर सूर्य और चंद्रमा को अर्घ्य देने से मन को शांति मिलती है और पैसों की स्थिति सुधरती है। यह उपाय घर में बरकत लाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है।

4. पीपल के नीचे दीपक जलाएं

बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के पास घी का दीया जलाना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि पीपल में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए वहां दीपक जलाने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन चंद्रमा पूरी चमक में होता है, इसलिए यह उपाय बहुत जल्दी असर दिखाता है।

5. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

Vaishakh Purnima Par Kya Kare
Vaishakh Purnima Par Kya Kare (AI Generated)

इस खास दिन भगवान विष्णु के विष्णु सहस्रनाम का जाप करना बहुत फायदेमंद है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ होता है। अगर आप कम से कम 11 बार इसका जाप करते हैं, तो आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Vaishakh Purnima Par Kya Kare: वैशाख पूर्णिमा पूजा विधि

Vaishakh Purnima Par Kya Kare
Vaishakh Purnima Par Kya Kare (Source: Social Media)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, हो सके तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाएं और व्रत का संकल्प लें।
  • मंदिर में साफ कपड़ा बिछाकर विष्णु जी और लक्ष्मी जी की फोटो रखें। उन्हें पीले फूल, तुलसी, चंदन और दीपक अर्पित करें।
  • भगवान को बेसन के लड्डू या केसर वाली खीर का भोग लगाएं।
  • सत्यनारायण भगवान की कहानी पढ़ें या सुनें।
  • गरीबों को खाना, पानी, तिल या गुड़ जैसी चीजों का दान करें।
  • रात को चांदी के बर्तन में दूध और पानी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

Benefits of Vaishakh Purnima Vrat: व्रत करने के फायदे

Vaishakh Purnima Par Kya Kare
Vaishakh Purnima Par Kya Kare (AI Generated)
वैशाख पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है, भगवान विष्णु और महात्मा बुद्ध की कृपा पाने का एक दिव्य अवसर है। इस पावन पर्व पर व्रत और भक्तिपूर्ण पूजन करने से न केवल मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का भी वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन आत्म-शुद्धि और पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ है, साथ ही धर्मराज की कृपा से अकाल मृत्यु के भय को मिटाकर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।