यह व्रत मुख्य रूप से पति की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जैसे माता सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे, वैसी ही शक्ति और सुख की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं यह व्रत करती हैं। चूंकि आज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ दिन है, इसलिए अगर आप इस पावन पर्व पर आप अपनी सहेलिओं, बहनों और परिजनों को वट सावित्री व्रत से जुड़े प्यारे संदेश भेजना चाहती हैं तो यहां आपके लिए 20+ Vat Savitri Vrat Wishes दी गईं हैं।
Vat Savitri Vrat 2026 Wishes in Hindi: वट सावित्री व्रत 2026 के लिए शुभकामनाएं

-
वट वृक्ष की पूजा कर, मांगू मैं यह वरदान।अखंड रहे सुहाग मेरा, और बढ़े पति का मान। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
-
सावित्री की तरह आप भी अपने संकल्प से हर मुश्किल को जीतें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। शुभ वट सावित्री व्रत!
-
आए यह पावन व्रत आपके जीवन में खुशियां अपार, अखंड रहे सुहाग आपका, सदा बढ़ता रहे प्यार। वट सावित्री व्रत की बहुत-बहुत बधाई!
-
वट सावित्री व्रत की इस पावन तिथि पर, यमराज भी हार गए थे सावित्री के सतीत्व के आगे। ईश्वर आपके सुहाग की हर संकट से रक्षा करे।
-
बरगद के पेड़ जैसी दीर्घायु हो आपके पति की, और आप दोनों का साथ सात जन्मों तक अटूट रहे। वट सावित्री व्रत की मंगलकामनाएं!
सुहागिनों के लिए खास वट सावित्री संदेश

-
माथे पर सिंदूर रहे, हाथों में हो हरी-हरी चूड़ियां। वट सावित्री के इस पावन पर्व पर, मिट जाएं जीवन की सब दूरियां। शुभ वट सावित्री!
-
जोड़ा सदा सलामत रहे, खुशियों से भरा रहे आंगन। मुबारक हो आपको वट सावित्री व्रत का यह पावन बंधन।
-
सात जनम का साथ हो, अटूट हमारा प्यार हो। हर साल मिलकर मनाएं यह व्रत, ऐसा हमारा संसार हो। वट सावित्री व्रत की ढेरों बधाई!
-
सोलह श्रृंगार से सजे आपका जीवन, महक उठे खुशियों से घर-आंगन। वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
-
बरगद की छांव की तरह आपके पति का साया आप पर हमेशा बना रहे। वट सावित्री पूजा की मंगलकामनाएं!
Vat Savitri Vrat Status: व्हाट्सएप और फेसबुक के लिए टॉप स्टेटस

-
अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ, आपको वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
-
सदा सुहागिन रहो! वट सावित्री व्रत की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
-
प्रेम, त्याग और विश्वास के इस महापर्व ‘वट सावित्री व्रत’ की असीम शुभकामनाएं।
-
वट वृक्ष की तरह आपका रिश्ता भी मजबूत और गहरा हो। शुभ वट सावित्री पूजा!
-
भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद आपके दांपत्य जीवन पर हमेशा बरसता रहे।
सहेलियों और बहनों के लिए बधाई संदेश

-
सखी, आज वट सावित्री का पावन दिन है। कामना है कि जीजाजी की उम्र लंबी हो और तुम्हारी जोड़ी हमेशा मुस्कुराती रहे। Happy Vat Savitri Vrat
-
हाथों में रची है पिया के नाम की मेहंदी, दिल में है उनके लिए ढेर सारा प्यार। मेरी प्यारी बहना को वट सावित्री व्रत का ढेर सारा दुलार।
-
इस वट सावित्री पर ईश्वर तुम्हें दुनिया की हर खुशी दे, और तुम्हारा सुहाग हमेशा सलामत रहे। बधाई हो सहेली!
Vat Savitri Vrat 2026 Shayari and Quotes: वट सावित्री शायरी और कोट्स

- रखा है व्रत मैंने, बस एक आपकी लंबी उम्र के लिए। क्योंकि मेरी हर खुशी अधूरी है, आपके साथ के बिना। वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं, मेरे प्रिय!
-
आशीर्वाद मिले बड़ों का, प्यार मिले पिया का। वट सावित्री का यह व्रत, महकाए चमन हमारे जिया का। शुभ वट सावित्री पूजा 2026!
-
सिंदूर की लाली बनी रहे, हाथों की मेहंदी रची रहे। वट सावित्री के इस शुभ दिन, हर सुहागिन हंसती-खिलती रहे।


Download Android App
Download iOS App




