क्यों खास है Easter Sunday? जानें प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और पुनर्जन्म की कहानी

Summary :

Why is Easter Celebrated: ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक बहुत बड़ा त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में खुशी के साथ मनाया जाता है। यह गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को पड़ता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह (जीसस क्राइस्ट) के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लिए यह दिन बहुत खास और पवित्र होता है। यह पर्व हमें पुरानी कड़वाहट भूलकर एक अच्छे जीवन की शुरुआत करने की प्रेरणा देता है, क्योंकि दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की असली सेवा है। Why is Easter Celebrated: ईस्टर संडे की कहानी ईसाई धर्म के अनुसार, ईसा…

Why is Easter Celebrated: ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक बहुत बड़ा त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में खुशी के साथ मनाया जाता है। यह गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को पड़ता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह (जीसस क्राइस्ट) के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लिए यह दिन बहुत खास और पवित्र होता है। यह पर्व हमें पुरानी कड़वाहट भूलकर एक अच्छे जीवन की शुरुआत करने की प्रेरणा देता है, क्योंकि दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की असली सेवा है।

Why is Easter Celebrated: ईस्टर संडे की कहानी

ईसाई धर्म के अनुसार, ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र हैं। उन्होंने लोगों को प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे की मदद करने की सीख दी। उनकी बढ़ती लोकप्रियता देखकर कुछ लोग उनसे चिढ़ने लगे। उन लोगों ने यीशु मसीह पर झूठे आरोप लगाए, उन्हें बहुत कष्ट दिए और अंत में उन्हें सूली (क्रॉस) पर चढ़ा दिया।

जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया, उसे ‘गुड फ्राइडे’ कहा जाता है। लेकिन इस दुखद घटना के तीन दिन बाद यानी रविवार को एक चमत्कार हुआ- जीसस क्राइस्ट एक बार फिर से जीवित हो गए। इसी चमत्कार और खुशी की याद में हर साल ईस्टर संडे मनाया जाता है।

Easter Sunday 2026: इस दिन लोग क्या करते हैं?

ईस्टर के दिन लोग प्रार्थना करते हैं और खुशियां मनाते हैं। सुबह-सुबह चर्च में खास प्रार्थना सभाएं होती हैं, जिनमें बहुत से लोग शामिल होते हैं। चर्च को फूलों और मोमबत्तियों से सुंदर तरीके से सजाया जाता है। प्रार्थना के बाद लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। कई जगहों पर इस मौके पर संगीत के कार्यक्रम और रैलियां भी निकाली जाती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।