WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर पेश करता है जिससे चैटिंग करने और ऐप चलाने का अनुभव बेहतर होता है। अब अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही Whatsapp भी जन्मदिन का अलर्ट भेजेगा जिससे यूजर्स को तारीख याद नहीं रहती वह ऐप में रिमांइडर सेट कर सकते है और Whatsapp पहले ही जन्मदिन का अलर्ट भेज देगा। साथ ही यूजर्स अपने Contacts में आने वाले जन्मदिन की तारीख को भी देख सकते है और समय के बाद बधाई भी दे सकते है।
जन्मदिन अलर्ट भेजेगा WhatsApp

आप भी अपने दोस्तों या खास लोगों के जन्मदीन की तारीख को भूल जाते है तो अब Whatsapp के नए फीचर की मदद से पहले ही आपको अलर्ट मिल जाएगा। अब किसी भी तारीख को कैलेंडर में सेव करने की जरूरत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि Android Beta 2.26.27.3 अपडेट के तहत जन्मदिन अलर्ट भेजने पर काम कर रहा है और एक बार सही जन्मतिथि भरने के बाद इसे बदला नहीं जाएगा।
Contacts की जन्मतिथि दिखेगी

WhatsApp अभी इस नए फीचर पर काम कर रहा है और अभी यह डेवलमेंट स्टेज पर है। साथ ही इस नए फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा और उन्हीं Contacts की जन्मतिथि दिखेगी जिन्होंने अपना DOB से किया होगा। इसे सेट करने के लिए अलग ऑपशन ऐप में दिखेगा और फिर आसानी से सेट कर सकते है अलर्ट आने पर अपने दोस्तों को समय से जन्मदिन की बधाई भी दे सकते है।





















