असंध : पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक व करनाल लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने शहर के एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को 11 हजार रुपये की सहायता का योगदान दिया है जिसका इस खिलाड़ी ने सांसद का दिल से धन्यवाद किया है वही इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी नवीन कुमार जुनेजा ने बताया कि वह शहर के वार्ड नंबर 9 के निवासी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग करते हैं उन्होंने बताया कि वह 5 साल पावर लिफ्टिंग में स्टेट के चैंपियन रहे हैं और 3 बार नेशनल लेवल तक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता खेल कर आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 2017 में उन्होंने पावर लिफ्टिंग में रिकॉर्ड भी कायम किया है जो अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड है नवीन ने बताया कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने अपने 13 मई को पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी सभा के नागरिक अभिनंदन समारोह में 11 रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी जिस पर सांसद ने उन्हें 11 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा दी है और वह इसे पाकर बहुत खुश महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज उनकी सफलता के पीछे उनके कोच सुरेश कुमार बजरंग व उनके माता-पिता एवं उनके परिवार व साथियों का बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने सांसद का दिल से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सांसद ने एक खिलाड़ी को आर्थिक सहायता देकर उसका मनोबल बढ़ाने का काम किया है उनहाेनें सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे ही सांसद महाेदय को पता लगा कि शहर का एक खिलाड़ी राष्ट्रीय लेवल तक खेल चुका है तो सांसद ने तुरंत ही मंच से 11 हजार रुपये देने की घोषणा कर दी उन्हें यह आर्थिक सहायता पाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है और उन्होंने सांसद का कोटि-कोटि धन्यवाद भी किया है वह सरकार से वादा करते हैं इसी तरह से मेहनत करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम करने का काम करेंगे और अपनी मेहनत के बलबूते अपने देश, प्रदेश व शहर का नाम रोशन करने का काम करेंगे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– हिमांशु छाबड़ा


Download Android App
Download iOS App



