चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार द्वारा आए दिन लिए जा रहे नए फैसलों पर एक नजर दौड़ाई जाए तो यह कहना उचित होगा कि एक प्रकार से भाजपा सरकार चुनावी मुड में पहुंच गई है। दो दिन तक माननीय को सम्मान देने संबंधित जारी फरमान के कारण चर्चा में रही खट्टर सरकार ने कर्मचारियों के एक बड़े समूह को खुश करने के लिए उनकी वेतनमान में वृद्धि की घोषणा की।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर विभिन्न भत्तों की दरों को संशोधित किया गया है और ये बढ़े हुए भत्ते 1 मई, 2018 से प्रभावी होंगे और वित्त विभाग ने इस बारे में अधिसूूचना जारी कर दी गई है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– आहूजा


Download Android App
Download iOS App



