भिवानी : हरियाणा में भिवानी जिला के चरखी दादरी में आज सुबह शहर के एक पेट्रोल पंप पर करीब 12 हजार लीटर नकली डीजल बरामद किया गया। सीएम फ्लाइंग व सीआईए दादरी की टीम को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी में नकली तेल का बहुत गोरखधंधा हो रहा है।
ग्राहकों को नकली डीजल दिया जाता है। इसी सूचना के आधार पर तड़के तीन बजे दादरी शहर के दिल्ली रोड समसपुर के पास शहीद राजेंद, फिलिंग स्टेशन छापेमारी की गई। जांच में पाया गया कि टैंकर से पंप पर जो तेल डाला जा रहा था वह असली नहीं बल्कि नकली है। मौके पर पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने तेल के सैंपल लिए। तेल टैंकर के पास आयल कंपनी की बिल्टी व अन्य दस्तावेज नहीं मिले। तेल से भरा टैंकर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



