मैदानी इलाकों में शीतलहर शुरू हो चुकी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। ठिठुरती ठंड ने लोगों की परेशानिया बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर हाथ सेक रहे हैं। वहीं हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है।
हरियाणा के स्कूलों की छुट्टी
रियाणा में शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है। राज्य शिक्षा विभाग ने ठंड में स्कूल बंद रहने की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट ने लेटेस्ट नोटिस जारी किया है। 1 जनवरी 2025 से स्कूलों में में विंटर ब्रेक शुरू हो जाएंगे। 16 जनवरी, 2025 से स्कूल हमेशा की तरह फिर से खुलेंगे।
10वीं और 12वीं की चलेंगी क्लास
हालांकि, छात्रों को CBSE और ICSE बोर्ड के मानदंडों के अनुसार बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए स्कूल में उपस्थित होना पड़ सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश की पुष्टि की।


Download Android App
Download iOS App





