हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया

Summary :

29 परियोजनाओं का उद्घाटन, 54 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर के ‘आदि बद्री’ में ‘अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2025’ का उद्घाटन किया, जहां पौराणिक सरस्वती नदी का उद्गम माना जाता है। CM नायब सिंह सैनी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया और कहा कि इस अवसर पर 31 कुंडीय हवन यज्ञ में भाग लेकर प्रदेश के सभी परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। हम सभी को अपनी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के लिए मिलकर निरंतर कार्य करना चाहिए।

सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी के किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब देने के लिए पानी भी पिया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के निवासियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में “ज़हर” मिलाया है।

29 परियोजनाओं का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा के यमुनागर में 18 पुलों का निर्माण पूरा हो गया है साथ ही सरस्वती नदी का प्रवाह जारी रखने के लिए हिमाचल प्रदेश की सीमा पर भी डैम बनाने का कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि 29 परियोजनाओं का उद्घाटन 54 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।