INLD के 4 विधायकों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपे

Summary :

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चार विधायकों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चार विधायकों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की मांग की थी। 
इन विधायकों में डबवाली की विधायक नैना चौटाला भी शामिल हैं। नैना चौटाला जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला की मां है। 
इस्तीफे सौंपने वाले अन्य विधायकों में अनूप धानक (उकलाना), राजदीप फौगाट (दादरी) और पिरथी सिंह (नरवाना) शामिल हैं। 
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर अपना जवाब सौंपने के लिए इन विधायकों को बुलाया गया था। 
हिसार से पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा पिछले साल बनाई गई जजपा में ये सभी चारों विधायक शामिल हो गये थे। 
अभय चौटाला ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए इन विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने के लिए अध्यक्ष को पत्र लिखा था। 

Shera Rajput