गुरुग्राम : एक के बाद एक महिलाओं की चोटी अथवा बाल कटने के मामले थम ही नहीं रहे हैं। अब महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला गुरुग्राम तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में चार महिलाओं की चोटी कट गई। 30 जुलाई की रात को देवीलाल कालोनी की पांच नंबर गली, शीतला कालोनी, राजेंद्र पार्क के अलावा अशोक विहार में महिलाओं की चोटी रहस्यमय ढंग से कट गई।
राजेंद्र पार्क में जिस महिला की चोटी रहस्मयढंग से कटी है वह महिला अभी तक कोमा में है। चोटी कटने की इन रहस्यमय घटनाओं से महिलाओं में भय बना हुआ है। पिछले दो हफ्तों में मेवात व गुरुग्राम क्षेत्र में ही करीब दो दर्जन से उपर महिलाओं की चोटी रहस्यमय ढंग से कटकर अलग हो चुकी है। इन विचित्र घटनाओं से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आतंक बना हुआ है।
अधिकांश महिलाएं बेहोश हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जिन्न, भूत, प्रेत, चुडैल आदि पर दोष लगाया जा रहा है। पुलिस ने हालांकि इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि यह असामाजिक तत्वों का काम है। अशोक विहार निवासी सुनीता देवी ने पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि 28 जुलाई की रात को जब वह अकेले अपने घर में थीं तभी एक अजीब से दिखने वाले व्यक्ति ने उस पर हमला बोल दिया।
सुनीता ने कहा इससे पहले कि वह कुछ भी समझ सके वह बेहोश हो गई। सुनीता का कहना है कि होश आने के बाद उसकी चोटी कट चुकी थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना को डायरी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र पार्क में चोटी कटने से महिला कौमा में चली गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



