फतेहाबाद : गांव किरढान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में पढऩे वाली 3 दर्जन से ज्यादा बच्चियों की तबीयत बिगड़ जाने से हड़कप मच गया। ये बच्चियां वायरल की चपेट में है। सभी पीड़ित बच्चियों को नागरिक अस्पताल में लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में पढऩे वाली 40 बच्चियों की तबीयत बिगड़ी हुई है। ये बच्चियां ख़ांसी-जुकाम व बुखार से पीडित है। ये बच्चियां छठी से आठवीं तक क्लास की है।
ये सभी स्कूल में बने हॉस्टल में रहती है। ऐसे में हॉस्टल में छात्राओं के लिए दी जा रही सुविधाओं और वहां की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे है। स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली बच्चियों का एकसाथ इतनी संख्या में वायरल से पीडित होने से स्कूल स्टाफ भी सकते में आ गया। आनन-फानन में स्कूल कर्मचारी सभी छात्राओं को लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचा।
स्कूल में मिड डे मिल का खाना खाने से 25 से अधिक छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती
– सुनील सचदेवा


Download Android App
Download iOS App



