हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। चोरों ने यमुनानगर में स्थित पंजुपुर गांव के सहारनपुर-पंचकुला राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बने पुल से 4000 नट बोल्ट का सफाया कर दिया। पुलिस और हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने जब पुल का निरीक्षण तब घटना का पता चला।
SHO सदर दिनेश कुमार ने बताया, “जूनियर और ऑथोरिटी इंजीनियर द्वारा गर्डर ब्रिज का निरिक्षण करने पर चोरी की घटना का पता चला। फ़िलहाल मामले में जांच जारी है। एनएचएआई के जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार और हरमेश कुमार ने थाना सदर यमुनानगर प्रभारी दिनेश कुमार के साथ मिलकर सोमवार को नेशनल हाइवे 343 के पुल का निरीक्षण किया।

बताया गया कि 4 हजार नट बाल्ट यहां से चोरी हो गए। वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



