जिन संस्थाअों में बच्चों को संस्कारवान बनाया जाता है उन्ही संस्थानों में यौन शोषण जैसी घटनाएं सामने आने लगी है। हरियाणा के रोहतक से एक ऐसी ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गुरुकुल में पांच बच्चों से यौन शोषण के मामले ने खलबली मचा दी है। यौन शोषण करने का आरोप छात्रों के सीनियर्स पर लगा है। इस बीच इस मामले की जांच करने के लिए आज बाल सुरक्षा अधिकारी गुरुकुल का दौरा कर सकते हैं।
गुरुकुल के आचार्य हरिदत्त ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है, पुलिस जांच कर रही है। यह तो पुलिस ही बता सकती है कि इसमें कितनी सच्चाई है बाकी कभी-कभी छोटी-मोटी घटनाएं होती हैं तो उस पर हम संज्ञान लेते हैं और कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे इस तरह के हथकंडे सिर्फ इसलिए अपनाते हैं, ताकि वह यहां से भाग सकें. कुछ छात्रों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिसकी सही तरीके से जांच की जा रही है।
पोक्सो एक्ट के तहत किया केस दर्ज
एसआई मंजीत मोर, प्रभारी थाना सदर ने कहा कि गुरुकुल के छात्रों के साथ गलत काम होने का मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित छात्रों के बयान पर 6 नाबालिगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच जारी है।
बता दें कि रोहतक में ये गुरुकुल 1991 से चल रहा है. गुरुकुल करीब 6 एकड़ में फैला हुआ है, इस वक्त इसमें 200 बच्चे हैं यहां पर पढ़ाई होती है और बच्चे हॉस्टल में रहते हैं। बताया जा रहा है कि अभी यहां पर करीब 3 वॉर्डन हैं, तकरीबन 50 बच्चों पर एक वॉर्डन होता है. 36 टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य हैं, इस जगह सिर्फ प्ले ग्राउंड, हॉस्टल और क्लास रूम है।


Download Android App
Download iOS App



