अमे‌रिका : फ्लो‌रिडा में गोलीबारी, 3 की मौत, 11 घायल, सं‌‌दिग्ध ढेर

Summary :

NULL

अमे‌रिका में फाय‌रिंग की वारदातों में ‌दिन-प्र‌‌ति‌दिन इजाफा होता जा रहा है।  अब फ्लोरिडा के जैक्सनविले में हुई गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में एक संदिग्ध भी मारा गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 11 लोग घायल हुए हैं।

जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि, ‘गोलीबारी में मौके पर कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं। उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट में हुई और 3 लोग मारे गए हैं जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। इस गोलीबारी में एक संदिग्ध भी मारा गया है. गोलीबारी की यह घटना अमेरिका के जेक्सन्विल शहर में एक एंटरटेनमेंट कॉम्पलेक्स में हुई।

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस घटना के वीडियो में गोली चलने की आवाज आ रही है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।

Desk Team