हिसार में 6 साल की बच्ची से रेप फिर हत्या

Summary :

NULL

हरियाणा में जंहा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया जा रहा है वही, हिसार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। हिसार के कस्बा उकलाना में 6 साल की ‘गुड़िया’ से रेप कर बच्ची से रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ियां ठूंस दी गईं। इस दर्दनाक वारदात से बच्ची की मौत हो गई।

उकलाना में टेलिफोन एक्सचेंज के नजदीक इस कांड अंजाम दिया गया। मां के पास सो रही छह साल की मासूम का पहले अपहरण कर रेप किया गया और फिर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें बच्ची गायब मिली थी।

बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही एसपी मनीषा चौधरी मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस घटना को घोर अपराध बताते हुए SIT गठित करने के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस ने मां के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, रेप, मर्डर और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। राजनीति दलों ने बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और एक को नौकरी लगाए जाने की मांग की है।

मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात को अपने बच्चों के साथ सोई थी। सुबह सात बजे जब वह उठी तो बच्ची गायब थी। पड़ोसियों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। तभी दो महिलाओं ने बताया कि एक बच्ची अर्धनग्न अवस्था में गोदाम की दीवार के पास सुनसान एरिया में पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा गया तो बच्ची की नाक और गुप्तांग से खून निकला हुआ था।

6 years old raped and killed brutally at hisar, child rape

पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो झोपड़ी और घटनास्थल के पास एक जैसे जूतों के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि वारदात में एक या इससे अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं 302, 376 भाग दो, एम, 363, 367, 450 के अलावा छह पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। लोगों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए उकलाना मंडी बंद कर दी। सभी दुकानों और बाजार विरोध में बंद रहे।

उकलाना से आईएनएलडी के विधायक अनूप धानक भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उकलाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल भी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का खौफ खत्म हो गया है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार के शासन में कहीं पर भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team