केजरीवाल दुष्यंत के समर्थन में 7 को हिसार में करेंगे रैली

Summary :

दुष्यंत चौटाला के समर्थन में 7 मई को हिसार में एक रैली होगी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस रैली में शिकरत करेंगे।

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के समर्थन में 7 मई को हिसार में एक रैली होगी। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस रैली में शिकरत करेंगे। इसके अलावा जेजेपी संस्थापक डा. अजय चौटाला इस रैली को संबोधित करेंगे। जेजेपी-आप प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 7 मई को दोपहर पूर्व हिसार के सेक्टर 16-17 स्थित ग्राउंड में जननायक जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी द्वारा संयुक्त रुप से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में हिसार लोकसभा क्षेत्र के हर हलके से लोग शिरकत करेंगे।

रैली को जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डा. अजय सिंह तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल स्वयं संबोधित करेंगे।  जेजपी हिसार सीट को जिताने के लिए ऐडी- चोटी का जोर लगाये हुए है। दुष्यंत के माता- पिता दोनों ही डेरा डाले हुए हैं। जबकि अजय के दूसरे बेटे दिग्विजय सोनीपत से चुनाव लड़ रहे है, मगर अजय ​िंसह वहां उनका नामांकन पत्र दाखिल कराने ही आए थे। जेजेपी कार्यकर्ता भी हिसार में जमें बैठे हैं। वह हिसार सीट पर फोकस कर चल रहे हैं।

(आहूजा)

Desk Team