स्टडी वीजा पर Panipat के तहसील कैंप से सिंगापुर पहुंची एक लड़की की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं जब वह वहां एक पुलिस केस में फंस गयी। इसके बाद युवती अपने माता-पिता से वापस बुलाने के लिए बार-बार गुहार लगा रही है। जिसके बाद से उसके माता-पिता बहुत परेशान हैं उन्होंने घटना की पूरी जानकरी शनिवार को वहां के सांसद संजय भाटिया को दी है और उनसे मिलकर अपनी बेटी को वापस बुलाने की अपील की है।
- स्टडी वीजा पर पानीपत के पहुंची एक लड़की पुलिस केस में फंस गयी
- युवती अपने माता-पिता से वापस बुलाने के लिए बार-बार गुहार लगा रही है
- युवती के माता-पिता ने घटना की जानकारी सांसद संजय भाटिया को दी है
- उन्होंने सांसद से मिलकर अपनी बेटी को वापस बुलाने की अपील की है
3 माह पहले युवती स्टडी वीजा पर पहुंची सिंगापुर
अब से तीन महीने पहले युवती स्टडी वीजा पर सिंगापुर पहुंची थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए तहसील कैंप के जितेंद्र शास्त्री ने कहा कि, युवती से कुछ समय पहले उसके पड़ोस की एक लड़की सिंगापुर गई थी जिसके बाद उस युवती ने उनकी बेटी को भी सिंगापुर आने के लिए कहा जिसके पश्चात कपल ने अपनी बेटी को 3 महीने पहले स्टडी वीजा पर सिंगापुर भेज दिया था।
ऐसे फसी युवती
जितेंद्र शास्त्री ने आगे बताया कि, पड़ोसी युवती ने सिंगापुर से बेटी को बैंक की तरफ से नौकरी का ऑफर मिलने का ऑफर दिया इस नौकरी में यह बताया गया कि, जो लोग लोन लेकर मकान बनाते हैं और लोन की क़िस्त नहीं भरते हैं उनके मकान पर ताले लगाने हैं और एक मकान पर ताला लगाने के 50 से 60 डॉलर मिलेंगे। युवती की बातों में आकर बेटी ने एक व्यक्ति के मकान पर ताला मार दिया जिससे उसपर केस फाइल हो गया है। उसके माता-पिता अब अपनी बेटी के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




