चंडीगढ़/हिसार : आम आदमी पार्टी आजादी की दूसरी लड़ाई है। आम आदमी पार्टी क्रांति का दूसरा नाम है। आम आदमी पार्टी आंदोलन का नाम है। आम आदमी पार्टी, अन्ना आंदोलन से निकली हुई है। अन्ना आंदोलन में हमने लाठियां खाई हैं। हम जेल गये। हमें मजबूरी में पार्टी बनानी पड़ी। हमें राजनीति करनी नहीं आती। आजादी के दीवानों के अधूरी सपने को पूरा करना है। हांसी की श्री गौशाला साला डेरी डाटा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात कही।
केजरीवाल ने ये भी कहा कि जो देश, जो समाज, अपने शहीदों की शहादत का सम्मान नहीं करता, वो कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, मैं बहुत छोटा सा व्यक्ति हूँ। आज से पांच साल पहले मुझे कोई नहीं जानता था। मुख्यमंत्री बनने से पहले जब मैं देखता था कि कोई खिलाड़ी क्रिकेट मैच जीत कर आता था तो उसे कोई 1 करोड़ कर इनाम देता था, कोई 5 करोड़ का इनाम देता था।
परन्तु बड़ा ही दु:ख होता था, जब हमारा कोई जवान शहीद होता था तो कोई उसके परिवार को पैसा देना तो दूर की बात, सांत्वना देने भी नहीं आता था। मैंने शहीदों के परिवारों को रोते हुए देखा है। उस समय हम सोचते थे कि अगर भगवान की कृपा हुई और हमारी कभी चली तो सबसे पहले शहीदों के सम्मान में 1 करोड़ रुपये देंगे।
सरकार बनते ही शहीदों को दिया सम्मान
केजरीवाल ने कहा कि 14 फरवरी, 2015 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और 24 फरवरी को हमने ये योजना लागू कर दी कि आज के बाद अगर कोई दिल्ली का रहने वाला सैनिक बॉर्डर पर शहीद होता है, दिल्ली पुलिस का सिपाही अपनी ड्यूटी करते हुए शहीद होता है या दिल्ली फायर सर्विस का कोई सिपाही लोगों की जान बचाते हुए शहीद होता है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान करेगी। सरकार बनने के केवल 10 दिन के अन्दर हमने देश पर शहीद होने वाले अपने सिपाहियों के लिए कानून बना दिया और पहला सम्मान हमने दिल्ली पुलिस के एक कर्मचारी के परिवार को दिया था।
खट्टर साहब, नकली गाय भक्त बनने से काम नहीं चलेगा
मैं खट्टर सरकार से कहना चाहता हूँ कि नकली गाय भक्त बनने से काम नहीं चलेगा। आपको एलान करना पड़ेगा। हम प्रति गाय प्रति दिन 40 रुपये देते हैं। आपको भी 40 रुपये देने पड़ेंगे। हांसी के श्री गौशाला साला डेरी डाटा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात कही। केजरीवाल ने कहा, मैंने कल कहा था कि खट्टर सरकार प्रति गाय प्रति दिन केवल 40 पैसे देती है। 40 पैसे में क्या होता है। पत्रकारों ने इस बात पर जब बीजेपी के एक बड़े नेता से सवाल पूछ लिया तो वह बोले हम 40 पैसे तो देते हैं। मैं कहना चाहता हूँ कि आप अहसान नहीं करते। ये जनता का पैसा है।
केन्द्र हमारे काम में अटकाती है रोड़ा
केजरीवाल ने कहा, आप सभी जानते हैं कि दिल्ली में सरकार चलाना हमारे लिए कितना मुश्किल हो रहा है। केंद्र सरकार हमारे हर काम में रोड़ा अटका रही है। लेकिन मोदी जी ने सबसे खराब काम शहीदों के सम्मान में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये दिए जाने वाली स्कीम पर रोक लगाकर किया। इन अड़चनों से परेशान होकर हमें सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सुप्रीम कोर्ट से हमें अनुमति मिली, तब जाकर हम शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की स्कीम को दोबारा लागू कर सके।
जितने भी गौ-भक्त है उनके घरों में कुत्ते बंधे है : जयहिन्द
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कहा कि ये जितने भी गौ -भक्त है उनके घर पर कुत्ते बंधे हुए है। खट्टर साहब कुछ दिन बचे है सरकार के गौ सेवा करनी है करलो आम आदमी पार्टी खुटा पाड़ के दम लेगी। दिल्ली में सरकार किसानों का ख्याल रहे है और खट्टर सरकार को किसानों को कोई लेना देना नही है। ये जितने भी राजनीती करने वाले है उनके बालक विधायक बने और आम आदमी के बच्चे चपरासी बने। पुरे देश में केजरीवाल की सरकार 40 रूपये प्रति दिन एक गाय को देती है।


Download Android App
Download iOS App



