फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी फरीदाबाद ने आज बदरपुर बोर्डर स्थित टोल नाके पर जोरदार प्रदर्शन किया । पार्ट कार्यकर्ताओं ने जमकर टोल टैक्स विरोधी व सरकार विरोधी नारे लगाये ,वे टोल पूर्णत: समाप्त करने और नाका हटाने कि मांग कर रहे थे, टोल हटाओ वादा निभाओ मंत्री जी होश में आओ, होश में आओ, मुंह तो खोलो, कुछ तो बोलो आदि नारों के बीच देर तक प्रदर्शन चला। बाद में वाही कार्यकर्ता सड़क के किनारे हाथों में प्रदर्शन पट्टिकांए लिए मानव श्रंखला बनाकर खड़े रहे। आप के एक नेता ने कहा कि फरीदाबाद एक ऐसा अभागा शहर है जो टोल टैक्स के चक्रव्यूह में फंस गया है और इस पर सांसद कि लगातार चुप्पी और भी तकलीफ देह है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद निवासियों को टोल के नाम पर जमकर लूटा जा रहा है लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा सांसद ने वादा किया था कि टोल टैक्स समाप्त कर दिया जायेगा, उन्होंने इसे जजिया कि संज्ञा दी थी ,पर अब मंत्री बनने के बाद उन्होंने रहस्यमय़ी चुप्पी साध रखी है, उन्होंनेे आगे कहा कि फरीदाबाद वासियों को दिल्ली गुडगाँव मथुरा और सोहना जाने के लिए टोल देना पड़ता है ,अब गद्पुरी के पास भी एक और नाका लगाने कि तैयारी चल रही है। यानी अब पलवल जाने के लिए भी टैक्स देना पड़ेगा । इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



