पानीपत : भारतीय किसान यूनियन की किसान भवन में रविवार को जिला प्रधान कुलदीप बलाना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में जिलाभर के भाकियू सदस्यों और जिन किसानों की उत्तराखंड के इकबालपुर शुगर मिल में पिछले करीब दो साल से पेमेंट बकाया है, उन किसानों ने भी भाग लिया। इस मौके पर कुलदीप बलाना ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल में पानीपत, करनाल, रोहतक व सोनीपत के किसानों की करीब 37 करोड़ रूपये की पेेमेंट करीब दो साल से बकाया है और इसमें से पानीपत जिला के किसानों की करीब 30 करोड़ रूपये पेमेंट है।
इन किसानों को पेमेंट नहीं मिलने से इन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैठक में फैसला लिया गया कि इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करके इन किसानों की इकबालपुर शुगर मिल में बकाया पेमेंट का समाधान करने की मांग करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार के दबाव में शायद इकबालपुर शुगर मिल वाले हरियाणा के किसानों की पेमेंट दे सकते है।
वहीं बैठक में सभी किसानों ने सांसद संजय भाटिया से मांग करते हुए कहा कि वे पानीपत किसान भवन में महीने में एक बार किसान दरबार लगाए ताकि उसमें जिलाभर के किसान अपनी समस्या सांसद के सामने रख सके। इस मौके पर जयपाल कुराना, ऋषिपाल नांदल व प्रताप माजरा ने भी किसानों की मांगों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर तेजपाल रावल, दीचचंद, दरबारा सिंह,सतनरायण बांगड़ सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



