जींद : जिले के सदर नरवाना थाना पुलिस ने एक महिला के साथ अश्लील हरकर करने और विरोध करने पर उसपर तेजाब फेंकने के सिलसिले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके ही गांव का चतर सिंह अकसर उसे अश्लील इशारे करता था, कई बार अश्लील हरकतें भी करता था। दो नवंबर को जब वह घर लौट रही थी, रास्ते में सिंह ने उसकी ओर अश्लील इशारा किया।
शिकायत के अनुसार, महिला ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर सिंह ने पहले से अपने पास रखी बोतल का तेजाब महिला पर फेंक दिया। सौभाग्यवश महिला हमले में बाल-बाल बच गयी और तेजाब के छींटे सिर्फ उसके कपड़े और हाथ पर पड़े हैं। पुलिस ने चतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



