चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पहली जनवरी 2019 से कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को मिलने वाले उपहारों की संख्या दोगुनी करते हुए 88 ट्रैक्टर (ट्राली सहित), 150 हैप्पी सीडर व 94 रोटावेटर देने की घोषणा की है, जिन फसलों की सरकारी खरीद नहीं होती उन फसलों की बिक्री पर मिलने वाले जे-फार्म के आधार पर अगले वर्ष यह ईनाम मिलेंगे।
उन्होंने झज्जर में चल रही 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के रविवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान वर्ष कृषक उपहार योजना के लिए निकाले गए ड्रॉ से पहले अपने संबोधन मे यह घोषणाएं की। इस योजना के तहत इस बार 21 जिलों के लिए 42 ट्रैक्टर थे, हरियाणा में चरखी दादरी बनने के साथ जिलों की संख्या 22 हो गई और कृषि मंत्री की घोषणा के साथ ही अब अगले वर्ष से हर जिला के चार किसानों को ट्रैक्टर ट्राली सहित मिलेंगे।
कृषक उपहार योजना के तहत वित्त वर्ष 2015-16 के लिए आज ड्रॉ निकाला गया। जिलावार ड्रा के तहत सोनीपत जिला के गांव रतनगढ़ निवासी रविंद्र पुत्र नवाब सिंह व खुबड़ू निवासी अजीत पुत्र दयानंद, महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग निवासी कालूराम व झगड़ौली निवासी हरनारायण, भिवानी जिला के लिए निकाले गए ड्रा में दान खुर्द बिरण निवासी नरेंद्र व सिवानी निवासी रविंद्र पुत्र हनुमान, रेवाड़ी जिला से बेरली खुर्द से विजय पुत्र रघुबीर, बालधन से राकेश पुत्र जगदीश, रोहतक जिला से रामकरण व रणबीर तथा झज्जर जिला से दूबलधन निवासी जयपाल व गोच्छी निवासी जोगेंद्र का ईनाम में ट्रैक्टर निकला।
वहीं, मंडीवार मोटरसाइकिल के लिए निकाले गए ईनाम में झज्जर के गांव कुंजिया निवासी कृष्ण कुमार, बहादुरगढ़ से मातन निवासी सुनील पुत्र रेवती प्रसाद, बेरी से राजपाल, दादरी से दनौदा निवासी संजय, गन्नौर से चिरश्मी निवासी जगदीश पुत्र रामचंद्र, गोहाना से दुराणा निवासी संजय पुत्र रघुबीर, भीमा पुत्र भरतू निवासी जागसी, रोहतक से सोमदेव पुत्र कर्ण सिंह निवासी धांदलान व हरिराम पुत्र रामकिशन, सिवानी से भेरिया निवासी धूप सिंह पुत्र धर्म सिंह, भिवानी से दुलीचंद निवासी बवानीखेड़ा की पर्ची ड्रॉ में निकली। वर्ष 2015-16 में मंडी में फसल बेचने आए किसानों को मिले जे फार्म के आधार पर यह ड्रॉ निकाला गया।
इस योजना के तहत अन्य ईनाम भी है जिनका ड्रॉ मंडीवार निकाला जाएगा। हरियाणा की 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी में दैनिक निकलने वाले ईनामों का आकर्षण रविवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनी के तीसरे दिन बुलेट मोटरसाइकिल के लिए निकाले गए ड्रा में चरखी दादरी जिला के गांव झींझर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र नरेश की किस्मत चमकी। वहीं दूसरे ईनाम मिल्किंग मशीन के लिए रोहतक जिला के गांव भगवतीपुर निवासी रविंद्र पुत्र सोमबीर तथा तीसरा ईनाम पांच गद्दों का सेट भिवानी जिला के गांव डाबढाणी निवासी अनिल पुत्र सतबीर का ईनाम निकला।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



