रेवाड़ी : हरियाणा में दूसरी पारी खेलने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेशभर को नाप रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का आज अहीरवाल में जोरदार स्वागत हुआ। अपने स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने अहीरवाल की जनता से अगले पांच सालों के लिए लाइसेंस रिन्यू करने की अपील करते हुए कहा कि जिस ईमानदारी के साथ पिछले पांच सालों में सरकार ने भ्रष्टाचार को दूर कर जनता की सेवा की है। उसी सेवा भावना के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की आशीर्वाद यात्रा करीब साढे 11 बजे जिले के गांव कापड़ीवास पहुंची। जहां केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बावल के विधायक एवं मंत्री बनवारीलाल, स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे। स्थानीय विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत करने के लिए एकत्रित रहे। जन आशीर्वाद यात्रा का काफिला करीब 12 बजे धारुहेड़ा पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। रणधीर सिंह कापड़ीवास ने सुदर्शन चक्र भेंट कर मुख्यमंत्री का रेवाड़ी विधानसभा में पहुंचने पर हार्दिक आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच सालो के दौरान हमारी सरकार पांच करम के अलावा चार और तीन करम के सभी रास्तें बनवाने का काम करेगी। इसके अलावा हर घर की रसोई में नल के माध्यम से जल पहुंचाने का काम करेगें। मुख्यमंत्री ने इसके बाद बावल और रेवाडी विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभाओं को सम्बोंधित किया।
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक सेवा हमने की और लोगों के रहन-सहन को सुलभ किया। उन्होंने जन संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार की अवधि अगले माह खत्म हो रही हैए अगले पांच साल के लिए आपका आर्शीवाद लेने आया हूॅंए आज आप सरकार को पूरे नंबर देते है तो अगले पांच साल तक आर्शीवाद दें। उन्होंने जनता को ईमानदारी से प्रदेश की सेवा के लिए भी आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी जन आर्शीवाद यात्रा कालका से शुरू हुई है। अब तक 56 विधानसभा पूरी कर चुके है।
प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनता का अर्शीवाद लेगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली रैली में मुख्य अतिथि होगें। इस रैली में आज सभी की उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवाडी से रोहतक ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में आप सभी को समय पर पहुंचना होगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि 18 अगस्त से चल रही उनकी जन आर्शीवाद यात्रा का भी इसी रैली में समापन होगा।


Download Android App
Download iOS App



