रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इन्हांसमेंट को दुरस्त कर लोगों को राहत दी जाएगी। साथ ही उन्होंने शहरी विकास प्राधिकर के संगठन पदाधिकारियों को इन्हांसमेंट को दुरूरस्त करने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैनाल रेस्ट हाऊस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सरकार अवैध कालोनियों को नियमित करने का कार्य करेगी। उसके बाद इन कालोनियों में विकास शुल्क लेकर नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा सरकार द्वारा हुडा के प्लाटों पर दी हुई इन्हांसमेंट को भी दुरूस्त कर सैक्टरों में रहने वाले लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा हुडा के साथ लगती जसबीर कालोनी निवासियों ने पेयजल एवं गलियों के विकास करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास शुल्क जमा करवाने वाली इन कालोनियों को नियमित करवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करवाएं ताकि इन लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मीडिया सलाहकार राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, चेयरमैन बलराज कुंडू, उपायुक्त डा. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, नगराधीश महेंद्रपाल, तहसीलदार गुलाब सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, डा. दिनेश घिलौड़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



