यमुनानगर : यमुनानगर में इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त रैली एवं जेल भरो आंदोलन मे हजारों की तादात में आए इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रदेश के इनेलो बसपा के सभी प्रमुख नेता एवं पदाधिकारियों ने जेल भरो आंदोलन में शिरकत की। कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल के पानी के लिए वह हर कुर्बानी देने को तैयार हैं और हर कीमत पर प्रदेश की प्यासी धरती को एसवाईएल का पानी दिलवा कर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा हरियाणा के हक में फैसला आने के बाद भी प्रदेश सरकार एवं केंद्र की भाजपा सरकार हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही है। इंडियन नेशनल लोकदल एवं बहुजन समाज पार्टी अब साथ मिलकर इस आंदोलन को आगे बढ़ा रही हैं और वह हरियाणा के हिस्से का पानी ले कर ही दम लेंगे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
– संदीप शर्मा


Download Android App
Download iOS App



