चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तीन अलग-अलग वीडियो संदेश जारी करके हरियाणा में तीन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया है। भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी इस वीडियो संदेश में अमित शाह नारनौद, टोहाना में चुनाव प्रचार करते नजर आए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सोमवार को हरियाणा में तीन चुनावी रैलियां संबोधित करने के लिए आना था।
गला खराब तथा बुखार होने के कारण अमित शाह का हरियाणा दौरा ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया। जिसे लेकर हरियाणा में कई तरह की राजनीतिक चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह भाजपा मुख्यालय ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अमित शाह के तीन अलग-अलग वीडियो संदेश जारी किए। नारनौंद के संबंध में जारी किए गए एक मिनट एक सैकिंड के वीडियो में अमित शाह ने कि पांच साल तक हरियाणा के अर्थतंत्र को पटरी पर लाने तथा औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए का श्रेय हरियाणा सरकार को देते हुए हरियाणा में भाजपा की सुनिश्चित जीत को प्रचंड जीत में बदलने की अपील की है।
एक मिनट दो सैकिंड के दूसरे वीडियो में अमित शाह ने हरियाणा भाजपा मेंं संगठन की मजबूती का श्रेय प्रदेश भाजपा को देते हुए कहा है कि पार्टी संगठन ने सरकार के साथ तालमेल करके प्रदेश के समग्र विकास में अपना योगदान दिया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा एक बार फिर से विकास की राह पर चले इसके लिए जरूरी है कि फिर से भाजपा हरियाणा की बागडोर संभाले।
अमित शाह की तीसरी रैली इनेलो नेता अभय चौटाला के पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र ऐलनाबाद में थी। यहां शाह को जनसभा संबोधित करनी थी लेकिन वह यहां भी नहीं आए। जिसके चलते ऐलनाबाद के संबंध में जारी 51 सैकिंड के वीडियो में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हरियाणा की राजनीति को जातिवाद से मुक्त करवाना है तो भाजपा को ऐलनाबाद से जीताना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



