मोदी सरकार के द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। अमित शाह दोपहर करीब 12.30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में रैली करेंगे। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रभारी महासचिव अनिल जैन सहित तमाम मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे।
बता दें कि शाह राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह के आमंत्रण पर हरियाणा आ रहे हैं। रैली में प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। बता दें कि इसी वर्ष हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर अमित शाह जाट बहुल इलाके से चुनावी रैली का आगाज कर लोगों को लुभाने की पूरी कोशिश में है।
राजनाथ सिंह बोले- आपसी सहयोग से हम वैश्विक खतरों का सामना करने में होंगे सक्षम
आपको बता दें कि साल के आखिर में हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में बीजपेी ने अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है, जिसकी शुरुआत हरियाणा के जींद से आज अमित शाह करेंगे। अमित शाह रैली में अनुच्छेद 370 को लेकर कोई बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे सकते हैं, जिस पर पूरे देश और पड़ोसी मुल्कों की निगाह भी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



