फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीच रोड पर हुए निकिता तोमर हत्याकांड पर बवाल बढ़ता जा रहा है। मामले में पीड़िता का परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। गृह मंत्री का कहना है कि पुलिस हर किसी को पर्सनल सुरक्षा नहीं दे सकती है।
मामले में मंगलवार को बोलते हुए अनिल विज ने कहा, फरीदाबाद में कल शाम एक छात्रा की निर्मम हत्या में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद हो चुका है। उन्होंने कहा, एसीपी क्राइम अनिल कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी परिवार के लिए न्याय और समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करेगी।
बल्लभगढ़ मर्डर केस में NCW ने हरियाणा DGP को लिखा पत्र, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अनिल विज ने कहा, पुलिस हर किसी को पर्सनल सुरक्षा नहीं दे सकती है। पेट्रोलिंग करती है। हमने घटना पर संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को दिन निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
दूसरी और छात्रा के रिश्तेदार का कहना है ‘वह लड़की पर बार-बार मुस्लिम बनने के लिए दबाव डाल रहा था। तीन साल पहले भी उसने वारदात की थी लेकिन तब हमने पंच फैसले से मामला निपटा लिया था। अब लड़के ने फिर लड़की को फोन किया कि मुसलमान बन जा हम शादी कर लेंगे। लड़की ने इनकार कर दिया तो अपहरण की कोशिश की गई। अपहरण में नाकाम रहने पर गोली मारकर हत्या कर दी।


Download Android App
Download iOS App



