हरियाणा : कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में खुद को टीका लगवाएंगे अनिल विज

Summary :

हरियाणा में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण का ट्रायल 20 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बीच अनिल विज ने वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने की पेशकश की है।

भारत में अन्य देशों की तरह ही कोरोना वायरस से पार पाने के लिए वैक्सीन पर लगातार ट्रायल किए जा रहे हैं। हरियाणा में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण का ट्रायल 20 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बीच हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने की पेशकश की है।
अनिल विज ट्वीट किया, ’20 नवंबर से हरियाणा में भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन के तीसरे चरण के लिए ट्रायल शुरू होगा। मैंने अपने आप को पहले वॉलंटियर के रूप में टीका लगवाने की पेशकश की है।’ भारत बायोटेक ने तीसरे चरण का ट्रायल शुरु कर दिया है। इसमें भारत के 25 केंद्रों पर 26 हजार वॉलन्टियर्स पर ट्रायल होगा।


पिछले महीने भारत बायोटेक ने कहा था कि उसने पहले और दूसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब इसके बाद कंपनी भारत बायोटेक 26,000 भागीदारों पर तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग जगहों पर इसका ट्रायल होगा और इसी कड़ी में हरियाणा में भी इसके तीसरे चरण का ट्रायल होगा।

तीसरे चरण के ट्रायल में रोगसूचक मामलों के लिए प्राथमिक प्रभावकारिता का अध्ययन परिणामों के तहत इसमें संशोधन किया जा सकता है। पहली शर्त यह है कि एक संदिग्ध मामले की पुष्टि होने पर पीआई नैदानिक ​​जानकारी का मूल्यांकन एक रोगसूचक मामले के रूप में वर्गीकृत करने के लिए करेगा। 
दूसरी शर्त यह कि प्रतिभागी निश्चित तौर पर मानदंड ए या बी के साथ सिम्प्टोमैटिक हो और आरटी-पीसीआर की सकारात्मक पुष्टि हुई हो। भारत बायोटेक वर्तमान में डीसीजीआई से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद कोवाक्सिन के द्वितीय चरण के मानव परीक्षणों का आयोजन कर रहा है।

Desk Team