चंडीगढ़ : शहर के 10 वर्षीय ताईक्वांडो खिलाड़ी अंशुमन ने नई दिल्ली के टॉलकटोरा स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताई क्वांडों चैंपियनशिप द्वितीय कुक्कीवन कप में शानदार प्रदशर्न करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस चैंपियनशिप में 8 देशों के 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोरिया गणराज्य के राजदूत ने इस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। अंशुमन ने उप जूनियर श्रेणी (44-50 किलोग्राम) में भारत का प्रतिनिधित्व किया और क्यूरुगी में स्वर्ण पदक जीता।
स्वर्ण पदक जीतने के अलावा अंशुमन ने भी अपने देश के लिए पूमसे और प्रोफेशनल फाइट में दो कांस्य पदक जीते। यहां उल्लेखनीय है कि अंशुमन ने अपनी पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में केवल दो अंक से स्वर्ण पदक गंवा दिया था, तब ही अंशुमन ने कहा था कि वह अगली फाइट में स्वर्ण पदक जीतेंगे। अंशुमन अब तक अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पकद जीत चुके हैं। हाल ही में आयोजित चंडीगढ़ ताइक्वोंडो कप चैंपियनशिप 2018 में अंशुमन ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक है।
राके ओपन तायक्वोंडो चैंपियनशिप 2018 में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते। 15 अप्रैल 2008 को पैदा हुए अंशुमन हमेशा ताई क्वांडों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वह एक बहुत ही शांत, सौहार्दपूर्ण खिलाड़ी है। उसे मार्शल आट्र्स विशेष पसंद करता था। गुरुकुल, सेक्टर 20 पंचकूला के कक्षा 5वीं के छात्र अंशुमन की उनके स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



