पंचकूला हिंसा का आरोपी पवन इंसा गिरफ्तार

Summary :

NULL

चड़ीगढ: पंचकूला हिंसा का आरोपी पवन इंसा गिरफ्तार कर लिया गया है । प्राप्त जानकारी अनुसार पंचकूला हिंसा मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम के करीबी माने जाने वाले पवन इंसा को एसआईटी ने पंजाब के लालडू से गिरफ्तार कर लिया है। वह साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला सीबीआइ कोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा को लेकर वांछित है।

पवन इंसा डेरा सच्चा सौदा का मीडिया प्रवक्ता रहा है। गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले थे। इसी के आधार पर पुलिस ने पवन इंसा के ठिकानों पर छापामारी की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Desk Team