विधानसभा चुनाव: हरियाणा में AAP ने की 22 उम्मीदवारों की घोषणा

Summary :

हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इन उम्मीदवारों में गुरुग्राम से रणबीर सिंह राठी, फरीदाबाद से कुमारी सुमानाता वशिष्ठ, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी, पंचकुला से योगेश्वर शर्मा और अंबाला शहर से अंशुल कुमार अग्रवाल हैं। 
Image result for हरियाणा विधानसभा चुनाव : आप के 22 उम्मीदवार घोषित
बता दें कि हरियाणा की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है और चुनाव आयोग ने विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। परिणामों की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 47 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। 
दूसरे स्थान पर रही भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि उस समय सत्तारूढ़ कांगेस को सिर्फ 15 सीटों पर जीत मिली थी। दो सीटें हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) तथा बहुजन समाज पार्टी (भाजपा) को एक-एक सीट पर जीत मिली थी, वहीं पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की थी। 

Desk Team