गुरुग्राम : साइबर सिटी की पुलिस ही अब सुरक्षित नहीं है। क्योंकि बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि कुछ दिन पूर्व यातायात पुलिस के एक जवान को गाड़ी के बोनट पर ही युवक ले भागे थे। उस वक्त पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया था। इसी ही घटना सोमवार को पुलिस मुख्यालय की नाक के नीचे सोहना चौक पर ही एक लाल रंग की कार सिगनल तोड़ते हुए आगे बढ़ी। पुलिस के जवान ने जब उसे रोकना चाहा तो गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह जवान गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया।
वह उसे 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। अब देखिये पुलिस एक तरफ कितनी सुरक्षित है। अपनी जान पर खेलकर जवान यातायात नियमों की पालना कराना चाहते हैं, लेकिन लोग कानून को अपनी मुट्ठी में रखते हैं और यातायात नियमों को धत्ता बताते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हैं। हालांकि जवान ने आज फिर बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
वीकेंड के बाद सोमवार को गुरुग्राम में काफी भीड़ रही। वाहनों की दृष्टि से देखा जाए तो पुराना शहर पूरी तरह से जाम रहा। यातायात पुलिस को जाम से निपटने को काफी पसीना बहाना पड़ा। शहर के अतिव्यस्त रहने वाले सिद्धेश्वर मंदिर चौक पर काफी जाम था। इसलिए यहां पर भी यातायात पुलिसकर्मी काफी सक्रिय थे। इसी चौक पर एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) प्रशांत यातायात कंट्रोल करने को सर्दी में पसीना बहा रहे थे। इसी बीच एक लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार यातायात सिगनल तोड़ते हुए आगे बढ़ी।
कार के पीछे गुर्जर लिखा है। कार को आगे बढ़ता देख वहां पर तैनात एसपीओ उसे रुकवाने को आगे बढ़े। चालक ने एक बार तो कार धीमी की और दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया। एसपीओ अपनी जान की बाजी लगाते हुए भागकर कार को फिर से रुकवाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए कार चालक ने कार की गति बढ़ा दी। जिस तरह से कार की गति बढ़ाई गई, उससे साफ है कि उन्होंने एसपीओ को कुचलने का प्रयास किया है। एसपीओ ने तत्परता दिखाई और वह कार के बोनट पर जा चढ़ा।
कार चालक उसे करीब 200 मीटर तक बोनट पर डालकर ले गए। यह अलग बात है कि आगे फिर से सिगनल पर जाम था तो वे गाड़ी को भगा नहीं सके और गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। अगर एसपीओ तुरंत निर्णय लेकर कार के बोनट पर नहीं चढ़ता तो उसे युवकों द्वारा कुचल दिया गया होता।
पुलिस ने जब गाड़ी में से आरसी निकालकर उसकी जांच की तो पता चला कि वह नूंह जिला की तहसील तावड़ूके गांव कोटा खंडेवला उदय सिंह राठी की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास तेज कर दिए हैं। आपको बता दें कि 19 दिसम्बर को सेक्टर-29 में इस तरह की घटना हुई थी। रॉन्ग साइड से कार में आ रहे युवकों ने यातायात पुलिसकर्मी को कागजात मांगने पर कुचलने का प्रयास किया था। वह घटना भी ठीक इसी तरह से थी।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



