चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि एशियाड खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए शीघ्र ही पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा।
अनिल विज ने कहा कि खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि समय पर उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित फेडरेशनों से खिलाड़ियों का सत्यापन करवाना होता है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने नौकरी प्रदान करने के लिए जॉब चार्ट बनाया है, जिसमें विभिन्न पदों पर नियुक्ति उनकी पदक, प्रतिभा तथा खेल योग्यता के आधार पर देने का पूरा विवरण है।
इसमें किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई भेदभाव नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने 14 खिलाडिय़ोंं को नौकरी प्रदान की है, जबकि 47 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश मुख्य सचिव के पास भेजी गई है। इन सभी खिलाडिय़ों को शीघ्र ही एचसीएस, एचपीएस तथा अन्य गू्रप-ए, बी तथा सी की नौकरियां दी जाएगी।
विज ने कहा कि गत सरकारों ने हमेशा अपने कार्यकाल के दौरान खेलने वाले खिलाड़ियों को ही नौकरी दी थी परन्तु हमारी सरकार ने पहली बार 50 वर्ष तक के खिलाड़ियों को नौकरी के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया है। इससे पिछली सभी सरकारों के कार्यकाल में नौकरी से वंचित रहने वाले खिलाडिय़ों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 53 अन्य खिलाडिय़ोंं के आवेदनों की जांच की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें भी नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
14 पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र जारी किए
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



